राजनीति

उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानि एस.आई.आर के बाद 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने बताया, कि अंतिम सूची में कुल 71 लाख, 58 हजार, 949 मतदाता शामिल हैं। वहीं मतदाता सूची के बाइ कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा, कि वह प्रत्येक विधानसभा और बूथ स्तर पर जाकर ये जांच करेगी, कि आखिरकार जो वोटर लिस्ट निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी की गई है, वह सही है, या नहीं।

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को जवाब देते हुये कहा है, कि यह निर्वाचन आयोग की एक प्रक्रिया है और जांच के बाद ही, लिस्ट जारी की गई है। लेकिन कांग्रेस की हर समय विरोध करने की आदत है, फिर चाहे वह एस.आई.आर को लेकर हो या फिर ई.वी.एम को लेकर।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।