उत्तराखंड: टिहरी: डीएम ने धान की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- टिहरी में धान की क्रॉप कटिंग
Category- कृषि / किसान कल्याण
उत्तराखंड: टिहरी: डीएम ने धान की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण
एंकर- उत्तराखंड के टिहरी जिले की जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने नरेंद्रनगर तहसील के ग्राम ओणी के राजस्व ग्राम तलाई में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ धान की कटाई और मड़ाई कर प्राप्त उपज का जायजा लिया। साथ ही संबंधित किसान से फसल की स्थिति और उत्पादन की जानकारी भी ली।
राजस्व विभाग की ओर से किसान जोत सिंह पुण्डीर के खेत में क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया, जिसमें 8 किलो 955 ग्राम धान प्राप्त हुआ। निर्धारित प्रक्रिया के तहत फसल को सुखाने के बाद 15 दिन पश्चात उपज का वास्तविक आकलन किया जाएगा। क्रॉप कटिंग प्रयोग की प्रक्रिया सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से दर्ज की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्रॉप कटिंग प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसलों की औसत उपज और कुल उत्पादन का आकलन किया जाता है। इन आंकड़ों का उपयोग फसल क्षति की स्थिति में मुआवजा और फसल बीमा राशि निर्धारित करने में भी किया जाता है।
इस दौरान उन्होंने इच्छुक किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर उत्तराखंड के टिहरी जिले में धान की कटाई के स्थलीय निरीक्षण के बारे में है, जहाँ जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने किसानों के साथ मिलकर फसल की उपज का निरीक्षण किया। यह विषय कृषि उत्पादन की निगरानी और किसानों की आय पर केन्द्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि सरकार किसानों की उपज पर नज़र रख रही है और उन्हें समय पर सहायता और नीतियाँ प्रदान कर सकती है। इसका आम जनता पर असर यह है कि किसानों को बेहतर कटाई, भंडारण और मूल्य निर्धारण के लिए भरोसा मिलेगा, जिससे कृषि आय और खाद्य सुरक्ष