उत्तराखंड: तीन दशक का इंतजार खत्म सेम भरदार गांव पहुंचा पहला वाहन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- सेम भरदार गांव तक पहुंची सड़क
उत्तराखंड: तीन दशक का इंतजार खत्म सेम भरदार गांव पहुंचा पहला वाहन
एंकर- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के सेम भरदार गांव में तीन दशक का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। वर्षों के संघर्ष के बाद आज पहली बार गांव तक वाहन पहुंचा। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क को नब्बे के दशक में स्वीकृति मिली थी, लेकिन आपसी विवाद और विभिन्न औपचारिकताओं के चलते सड़क गांव तक नहीं पहुंच पाई। अब गांव में पहली बार वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और पूजा-अर्चना कर उसका स्वागत किया। सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद डिमरी ने कहा कि सड़क पहुंचने से ग्रामीणों की मुश्किलें कम होंगी और गांव में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
बाइट- लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, अध्यक्ष, सड़क निर्माण संघर्ष समिति
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सेम भरदार, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड में स्थित एक दूरस्थ गांव है, जहां तीन दशकों से सड़क निर्माण का इंतजार चल रहा था। 1990 के दशक में परियोजना को स्वीकृति मिली, परंतु आपसी विवाद और औपचारिकताओं के कारण कार्य रुक गया। आज पहली बार वाहन गांव तक पहुंचा, जिससे सड़कों के माध्यम से गांव का जुड़ाव संभव हुआ। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीणों के लिए परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनाती है। आम जनता को बेहतर बाजार पहुँच, आपातकालीन सेवाओं का त्वरित प्रबंधन और आर