राज्य

उत्तराखँड: उत्तरकाशी दौरे पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, हवाई पट्टी का किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखँड: उत्तरकाशी दौरे पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, हवाई पट्टी का किया निरीक्षण

Slug- मुख्य सचिव उत्तरकाशी दौरा

Category- Administration, Education, Women Empowerment, Uttarkashi

उत्तराखँड: उत्तरकाशी दौरे पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, हवाई पट्टी का निरीक्षण, महिला समूहों और विद्यार्थियों से किया संवाद

एंकर- उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अपने तीन दिवसीय उत्तरकाशी दौरे के पहले दिन चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हवाई पट्टी के रनवे, एप्रन और टर्मिनल भवन सहित बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में स्थित यह हवाई पट्टी सामरिक गतिविधियों के साथ आपदा प्रबंधन और आपातकालीन रेस्क्यू के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। इसके बाद मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ के ग्राम मल्ली में सर्वशक्ति सीएलएफ तुल्याड़ा के कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और लखपति दीदियों से संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली।

महिलाओं ने बेकरी, स्ट्रॉबेरी उत्पादन, सिलाई, डेयरी और स्थानीय उत्पादों के जरिए आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने डुंडा स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

वीडियो कैप्शन_ मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तरकाशी दौरे के दौरान हवाई पट्टी, महिला समूहों और विद्यालय का किया निरीक्षण

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।