उत्तराखंड: उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर दो ट्रेकर्स के शव बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- केदारताल ट्रेक रेस्क्यू (उत्तरकाशी)
Category- आपदा / सर्च एवं रेस्क्यू
उत्तराखंड: उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर दो ट्रेकर्स के शव बरामद
एंकर- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के केदारताल ट्रेक पर खराब मौसम और भारी हिमपात के कारण फंसे ट्रेकिंग दल के दो सदस्यों की मौत हो गई है। आज सर्च ऑपरेशन के दौरान एवलांच में दबे एक महिला और एक पुरुष के शव बरामद किए गए। एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला, हालांकि अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
लापता दल के अन्य छह सदस्यों की तलाश जारी है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, आज दोपहर तीन बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद टीम बेस कैंप लौट आई। कल सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। रेस्क्यू अभियान में सहायता के लिए मौके पर हेलीपैड भी तैयार किया गया है। गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रेकिंग के लिए निकले सात ट्रेकर्स और एक गाइड के करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर खराब मौसम और भारी हिमपात में फंसकर लापता होने की सूचना मिली थी।
इसके बाद से ही एसडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं।