देश

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित

स्लग- सेवा संकल्प सभा- उत्तरकाशी

Category- कार्यक्रम / उत्तरकाशी

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग

एंकर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सेवा ज्योति कलश यात्रा और सेवा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अपने सार्वजनिक जीवन का आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनाने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सड़क, पर्यटन, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने की बात भी कही।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।