उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में गांधी जयंती पर आयोजित किए गए कई कार्यक्रम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंडके विभिन्न हिस्सों में गांधी जयंती पर आयोजित किए गए कई कार्यक्रम
उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रामधुन एवं भजनों की प्रस्तुति दी। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जबकि वृद्धाश्रम में फल वितरित किए गए।
हरिद्वार जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में आनंदमई सेवा सदन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महात्मा गांधी से जुड़े भजन गाए। इस दौरान एडीएम वैभव गुप्ता ने सभी से स्वच्छता को अपनाने का संदेश दिया। पौड़ी जिले में भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सत्य, स्वच्छता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि समाज में बदलाव की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। स्वच्छता अपनाने जरूरतमंदों की मदद करने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने से सकारात्मक बदलाव संभव है।
बाइट 1- विवेक प्रकाश, अपर जिलाधिकारी, चमोली
बाइट 2- वैभव गुप्ता, एडीएम वित्त, हरिद्वार
बाइट 3- राजकुमार पोरी, विधायक पौड़ी
बाइट 4- स्वाति एस. भदौरिया, जिलाधिकारी, पौड़ी