उत्तराखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कालेजों में आज हो रहे छात्र संघ चुनाव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Relevance- Rush
Slug- छात्रसंघ चुनाव
उत्तराखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कालेजों में आज हो रहे छात्र संघ चुनाव
उत्तराखंड के विभिन्न विश्वविद्यालय और उनसे संबंधित कालेजों में आज छात्र संघ चुनाव आयोजित किये जा रहे हैं। छात्र संघ चुनाव को लेकर कालेज परिसरों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ के 6 पदों के लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया।
मतदान दोपहर दो बजे तक चलेगा। परिसर में 4700 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन इस बार 2997 विद्यार्थियों को ही परिचय पत्र जारी किए गए हैं। ऐसे में 2997 छात्र-छात्राएं ही मतदान कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्य ने कहा कि मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना शुरू होगी और चुनाव परिणाम भी देर शाम तक घोषित हो जाएंगे।
वहीं, चमोली में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर कैंपस में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र-छात्राएं मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। गोपेश्वर महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू किया गया है।
बाइट 1- प्रो. संजीव आर्या, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, सोहन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा
बाइट 2- अनुराग शर्मा, चुनाव अधिकारी, गोपेश्वर