उत्तराखंड: विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टॉप – देहरादून
उत्तराखंड: विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। राजपुर थाना पुलिस ने तरला नागल रोड स्थित ऑर्चिड पार्क के एक किराये के फ्लैट में अवैध रूप से कॉल सेंटर संचालित कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल और लैपटॉप में एंटीवायरस ऐप उपलब्ध कराने के नाम पर विदेशी नागरिकों से ठगी कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेशी नागरिकों को कॉल कर उनके डिवाइस में खराबी होने की बात कहते थे और एंटीवायरस ऐप देने के एवज में उनसे 100 डॉलर कीमत का गिफ्ट कार्ड खरीदने को कहते थे। इसके बाद गिफ्ट कार्ड का नंबर या फोटो लेकर धोखाधड़ी की जाती थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को निशाना बनाया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, एक आईपैड, चार्जर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। मौके से तीन लग्जरी वाहनों को भी सीज किया गया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड के देहरादून में विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह मामला दिखाता है कि साइबर अपराध अब सीमा पार भी हो रहा है और स्थानीय लोगों को भी खतरे में डालता है। ऐसे गिरोहों का पता चलना और उन्हें रोका जाना समाज के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे विदेशियों और स्थानीय नागरिकों दोनों के वित्तीय हित सुरक्षित रहते हैं। इस तरह के अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और भविष्य में इसी तरह के ठगी के प्रयासों को रोका जा सकेगा।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
साइबर ठगी से बचने के लिए सूचना सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाएँ और अनजान कॉल या ईमेल पर भरोसा न करें। यदि किसी को धोखा लगे तो तुरंत पुलिस अथवा साइबर सुरक्षा केंद्र से संपर्क करें। समाज में विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ावा देकर ही हम ऐसे अपराधों को रोक सकते हैं। पीड़ितों के प्रति सहानुभूति दिखाएँ और उन्हें कानूनी सहायता के लिए प्रोत्साहित करें।