उत्तराखंड: विकासनगर की ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता बैठकों का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गांधी और शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज विकासनगर विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता अभियान के तहत बैठकों का आयोजन किया गया। जस्सोवाला, सभावाला, जीवनगढ़ और पृथ्वीपुर जैसी ग्राम पंचायतों में आयोजित इन बैठकों में विभागीय कर्मियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
साथ ही सफाई अभियान और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं इस दौरान कई ग्राम प्रधान एवं वॉर्ड सदस्यों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सरकार की विकासकारी योजनाओं और जनजागरुता से जुड़े अभियानों के प्रति जानकारी हासिल की और लोगों तक इस जानकारी को पहुंचाने की बात कही।
बाइट 1- हिमांशु सैनी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी
बाइट 2- ईशा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, बादामवाला
बाइट 3- आकाश कुमार, वार्ड सदस्य, पृथ्वीपुर
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड के विकासनगर में गांधी और शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता बैठकों का आयोजन हुआ। इन बैठकों का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी देना है। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे अपने अधिकारों का सही उपयोग कर सकेंगे। इसके परिणामस्वरूप लोग योजनाओं के लाभों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास और सामाजिक कल्याण में सुधार की उम्मीद है।