विदेश

उत्तराखंड: युवाओं को विदेशी भाषा प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर बढ़ाने की तैयारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: युवाओं को विदेशी भाषा प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर बढ़ाने की तैयारी

एंकर- उत्तराखंड के युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार विदेशी भाषा प्रशिक्षण पर जोर दे रही है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत अटल उत्कृष्ट और राजीव नवोदय विद्यालयों में अंग्रेजी के साथ अन्य विदेशी भाषाओं की पढ़ाई शुरू करने की संभावनाओं पर काम किया जाएगा।

इसके अलावा प्रदेश के प्रत्येक जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है। नर्सिंग के विद्यार्थियों को भी विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने की योजना है, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिल सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।