खेल

वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे

वैभव सूर्यवंशी केवल 15 साल की उम्र में रिकॉर्ड तोड़े जा रहे हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर IPL तक, उन्होंने 35 गेंद में शतक लगाने से लेकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने जैसे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. उनकी छक्के लगाने की काबिलियत ने सूर्यकुमार यादव को भी प्रभावित किया है.

जब सूर्यकुमार से पूछा गया कि ऐसी कौन सी स्किल है, जिसे वो दूसरे क्रिकेटर से लेना चाहेंगे.

किसकी स्किल लेना चाहते हैं सूर्यकुमार

'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' यूट्यूब चैनल पर एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि वो किसी अन्य क्रिकेटर से कौन सा स्किल-सेट लेना या चुराना चाहेंगे.

सूर्या ने कहा कि वो वैभव की छक्के लगाने की काबिलियत को अपने स्किल-सेट में जोड़ना चाहेंगे. सूर्यकुमार ने कहा, "एक नौजवान लड़का है, सभी ने उसका नाम सुना है.

मैं वैभव सूर्यवंशी की छक्के लगाने की काबिलियत से प्रभावित हुआ हूं."

वैभव बेशक एक छक्के लगाने वाली मशीन बनकर उभरे हैं. कुछ महीने पहले IPL 2026 सीजन में उन्होंने 72 छक्के लगाए.

वो क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने थे. उस सीजन में उन्होंने 776 रन बानाकर ऑरेंज कैप जीती थी.

सबको किया नजरअंदाज

सूर्यकुमार यादव को अक्सर 360 प्लेयर कहा जाता है.

यह टर्म एबी डिविलियर्स की वजह से लोकप्रिय हुआ था, जिसके बाद कई खिलाड़ी 360 वाले अंदाज में खेलते देखे गए हैं.

मगर सूर्या ने डिविलियर्स का स्टाइल, विराट कोहली की कवर ड्राइव, सचिन तेंदुलकर की स्ट्रेट ड्राइव और रिकी पोंटिंग के पुल शॉट जैसी स्किल्स, सबको नजरअंदाज करते हुए वैभव की छक्के लगाने की काबिलियत को चुना.

यह भी पढ़ें: <a title="यूपी के अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे क्रिकेटर मोहम्मद शमी?

जानें वायरल दावे का सच" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/fact-check-will-cricketer-mohammed-shami-contest-elections-from-amroha-in-

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर का विषय वैभव सूर्यवंशी की अनोखी बल्लेबाज़ी कौशल और सूर्यकुमार यादव के उसे अपनाने की इच्छा पर आधारित है। वैभव, केवल 15 वर्ष की आयु में, इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL दोनों में 35 गेंद में शतक और रिकॉर्ड‑ब्रेकिंग छक्के लगाने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवा प्रतिभा के उभरते हुए कौशल को दर्शाती है और यह दिखाती है कि कैसे अनुभवी खिलाड़ी भी उससे सीखना चाहते हैं। जनता के लिए इसका असर यह हो सकता है कि युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी, साथ ही क्रिकेट के प्रति र

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।