विदेश

वाइब्रेंट विलेज योजना; चीन-नेपाल सीमा से सटे 91 गांवों में होंगी आधारभूत सुविधाएं विकसित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाइब्रेंट विलेज योजना; चीन-नेपाल सीमा से सटे 91 गांवों में होंगी आधारभूत सुविधाएं विकसित

12 सितम्बर 2026, देहरादून: वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चीन-नेपाल सीमा से सटे 91 गांवों में आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग ने चंपावत, ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ जिले के नेपाल सीमा से सटे 40 गांवों में विकास कार्यों का प्लान कर 2 सौ 21 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। पर्यटन के साथ ही अन्य विभागों की ओर से विकास कार्यों की योजना तैयार की गई है।

ग्राम्य विकास सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज योजना में प्रदेश में 91 गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर केंद्र सरकार को भेजी गई। उन्होंने कहा कि आने वाले में सीमावर्ती गांवों में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल जिलों से चयनित गांवों में पांच-पांच योजनाएं तैयार करने को कहा है, जो गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। परियोजनाओं में क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं, कनेक्टिविटी, बुनियादी सुविधाओं, पर्यटन, आजीविका को शामिल किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।