भोपाल

वैदिक एवं मेडिकल एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में प्रीति त्रिपाठी सम्मानित

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वैदिक एवं मेडिकल एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में प्रीति त्रिपाठी सम्मानित

भोपाल। जीवन रेखा ज्योतिष शोध केंद्र, भोपाल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महोत्सव में वैदिक एवं मेडिकल एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रीति त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महोत्सव का आयोजन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को रत्नवाला हॉल, 141 सिटी ट्रेड सेंटर, मालवीय नगर, भोपाल में किया गया। आयोजन में देश-विदेश से 151 ज्योतिष विद्वानों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रीति त्रिपाठी को विशेष रूप से मेडिकल एस्ट्रोलॉजी एवं वैदिक एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में उनके योगदान और कार्य के लिए सम्मानित किया गया। ज्योतिष के माध्यम से स्वास्थ्य एवं जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं के अध्ययन और मार्गदर्शन के क्षेत्र में उनके कार्य को इस अवसर पर सराहा गया।

अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महोत्सव के आयोजक धर्मगुरु एवं राजज्योतिषी पं. कृपाराम उपाध्याय रहे। कार्यक्रम के दौरान ज्योतिष के विभिन्न आयामों पर विद्वानों ने विचार-विमर्श किया तथा ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां दीं।

सम्मान प्राप्त करने पर प्रीति त्रिपाठी ने आयोजकों एवं उपस्थित विद्वानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे वैदिक एवं मेडिकल एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन एवं जनसेवा के लिए कार्य करती रहेंगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वैदिक एवं मेडिकल एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में प्रीति त्रिपाठी को सम्मानित करने वाली यह खबर, भोपाल के जीवन रेखा ज्योतिष शोध केंद्र द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महोत्सव का हिस्सा है। इस कार्यक्रम में विश्वभर के 151 ज्योतिष विद्वानों ने भाग लिया, जिससे भारतीय ज्योतिष परंपरा को वैश्विक मान्यता मिली। यह सम्मान प्रीति त्रिपाठी के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और चिकित्सा में ज्योतिष के उपयोग को उजागर करता है, जो पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय को बढ़ावा देता है। आम जनता के लिए यह प्रेरणादायक है

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।