अपराध

वैशाली नगर में पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:सड़क के बीच बड़े गड्ढे, घर के सामने ट्रांसफॉर्मर होने और जाम नालियों जैसी समस्याएं सामने आई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वैशाली नगर में पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:सड़क के बीच बड़े गड्ढे, घर के सामने ट्रांसफॉर्मर होने और जाम नालियों जैसी समस्याएं सामने आई

सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लोगों की समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं और संबंधित विभागों की ओर से उनका समाधान भी किया जा रहा है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से खाली प्लॉटों में कचरा जमा होने, सड़क के बीच बड़े गड्ढे, घर के सामने ट्रांसफॉर्मर होने और जाम नालियों जैसी समस्याएं सामने आई हैं।

लोगों ने संबंधित विभागों से इन समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की मांग की है। केशव नगर में पाइपलाइन लीकेज और वैशाली नगर में लीकेज के कारण सड़कों पर बह रहे पानी की समस्या का समाधान हो गया है। वैशाली नगर की समस्या का समाधान करवाने वाले जेईएन सांवरलाल जाट आज के हमारे 'स्टार ऑफिसर' बने हैं।

पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन सांवरलाल जाट बने आज के 'स्टार ऑफिसर' वैशाली नगर से महावीर गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन लीकेज होने के कारण रोजाना काफी मात्रा में पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही थी।

समस्या सामने आने के बाद जेईएन सांवरलाल जाट ने संबंधित विभाग के माध्यम से समस्या का समाधान करवा दिया है। इसका समाधान करवा दिया गया।

केशव नगर में पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई दूर केशव नगर, कैप्टन दुर्गा प्रसाद चौधरी मार्ग से विष्णु हंसराजानी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। पाइपलाइन से पानी बहने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया।

अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... खाली प्लॉटों में जमा कचरे से बढ़ी गंदगी गुलाब बाड़ी मार्ग से राजीव ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी मात्रा में खाली प्लॉटों में कचरा जमा पड़ा हुआ है। इससे आसपास गंदगी बढ़ गई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने खाली प्लॉटों से कचरा हटवाने की मांग की है। सड़क के बीच बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा दरगाह बाजार से रवि जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क बीच में से टूटी हुई है और यहां बड़ा गड्ढा हो गया है। इससे आने-जाने वाले लोगों के गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढे को भरने की मांग की है।

घर के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर नहीं हटाया, खतरा बरकरार हरी नगर, शंकर मंडल रोड से डॉ. महेश शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि मकान नंबर 2/72 के सामने से ट्रांसफॉर्मर अभी तक नहीं हटाया गया है। घर के पास ट्रांसफॉर्मर होने से खतरा बना हुआ है। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर को यहां से हटवाने की मांग की है।

नालियों में कचरा-मिट्टी और घास जमा, सफाई की जरूरत पार्श्वनाथ कॉलोनी से जगदीश चंद्र सोनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नालियां जाम पड़ी हैं। नालियों में कचरा, मिट्टी और घास जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।

उन्होंने नालियों की सफाई करवाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए... 1.डॉ.

अमित यादव बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जेएलएन अस्पताल की पार्किंग शुल्क और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं का हुआ समाधान 2.एईएन बीना बिड़ला बनी आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सफाई, पानी लीकेज और जलापूर्ति की समस्याएं बनी चिंता का विषय 3.खराब रोड लाइट और सीवर की समस्या हुई ठीक:बिजली के तार, गंदी नालियां और कचरे की समस्या आई सामनें 4.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:अजमेर में 15 दिन पुरानी रोड लाइट और ढाई महीने पुरानी टूटी सड़क की समस्या सुलझी, नरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार' 5.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 6.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 7.

पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 8.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 9.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 10.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।