वैशाली में पुल का बीम लॉन्चर गिरा, 8 कर्मचारी घायल:लोग बोले- बोरियों में भरकर मजदूरों को हटाया गया; कंपनी के अधिकारी भाग गए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →वैशाली के लालगंज में गुरुवार को निर्माणाधीन पुल का बीम लॉन्चर अचानक गिर गया। इसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को तुरंत लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में 6 कर्मचारियों का इलाज किया गया, जबकि 2 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। भारतमाला परियोजना के तहत NH-139W फोरलेन रोड का निर्माण हो रहा है।
एकलव्य कंस्ट्रक्शन कंपनी 6 हजार करोड़ की लागत की परियोजना का निर्माण कर रही थी। हादसा लालगंज थाना क्षेत्र एतवारपुर गांव के सती स्थान के पास हुआ। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। हादसे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।
निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। मौके से आई तस्वीरें देखिए… आखों देखी: हादसे के बाद अधिकारी मौके से भाग निकले प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 से 10.15 बजे के बीच अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए।
मौके पर मजदूर फंसे हुए थे और चीख-पुकार मची हुई थी। हादसे के बाद निर्माण कंपनी के अधिकारी और इंजीनियर मौके से निकल गए, जबकि मजदूरों को निकालने के लिए स्थानीय लोग और प्रशासन जुटे रहे। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोहा काटकर एक मजदूर को बाहर निकाला गया। काफी देर तक पुलिस प्रशासन के लोग भी नहीं पहुंच थे।
बाद में सूचना मिलने लालगंज पुलिस और प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राहत एवं बचाव के प्रयास के बाद घायलों को इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बोरी में भरकर मजदूरों को अस्पताल ले गए स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल गिरने से 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी अधिकारी मौके से फरार हो गए। फोन करने पर भी अधिकारी रिस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं। इस हादसे में कई लोगों की मौत की भी आशंका है। हमारा गांव घटनास्थल से 1 किमी दूरी पर है।
हमलोग जब तक यहां पहुंचे लोगों को बोरे में भरकर स्कॉर्पियों से यहां से ले जाया चुका है। अभी भी एक मजदूर ऊपर फंसा हुआ है। पुलिस JCB से लॉन्चर को हटाने का प्रयास
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
वैशाली के पुल पर हुई दुर्घटना से घायल हुए मजदूरों के परिवारों को गहरी संवेदना। यह घटना हमें याद दिलाती है कि सुरक्षा मानकों का पालन और जिम्मेदार प्रबंधन ही दुर्घटनाओं को रोकता है। यदि किसी भी कार्यस्थल पर असुरक्षा महसूस हो, तो तुरंत प्रबंधन को सूचित करें और कानूनी सहायता लें। समाज के रूप में हमें ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियाँ न हों।