वैश्य महासम्मेलन ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुरैना। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के वार्षिक कार्यक्रम के तहत जिला इकाई मुरैना द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के पदाधिकारी और वैश्य समाज के सदस्य गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और माल्यार्पण कर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव के विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम के माध्यम से गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में आपसी भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं चंबल संभाग अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, चंबल संभाग अध्यक्ष मनीष सेवाराम गुप्ता, संभाग महामंत्री दीपक गुप्ता, संभाग मीडिया प्रभारी गिरजेश गर्ग, जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट पदम चंद जैन, जिला प्रभारी उमेश गुप्ता, जिला महिला अध्यक्ष निधि गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला महामंत्री धीरज गर्ग, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता और नगर महामंत्री नीरज गुप्ता सहित अन्य वैश्य बंधु उपस्थित रहे।