राजनीति

वाजे की महंगी कारों,ओबेरॉय में रहने पर हाईकोर्ट हैरान:NIA ने कहा- जमानत पर भी गवाह प्रभावित कर सकता है, एंटीलिया मामले में सुनवाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाजे की महंगी कारों,ओबेरॉय में रहने पर हाईकोर्ट हैरान:NIA ने कहा- जमानत पर भी गवाह प्रभावित कर सकता है, एंटीलिया मामले में सुनवाई

मुंबई में बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को सचिन वाजे की महंगी कारों और ओबेरॉय होटल में 100 दिन ठहरने पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि वाजे असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर रहते मर्सिडीज और BMW से पुलिस कमिश्नर के कार्यालय और मुख्यमंत्री के बंगले तक जाते थे। वाजे 2021 के एंटीलिया बम कांड और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के आरोपी हैं।

कोर्ट ने इन बातों को वाजे पर लगे जबरन वसूली के आरोपों से जोड़कर देखा। बॉम्बे हाईकोर्ट ने वाजे की जमानत पर रोक 14 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। वह फिलहाल ठाणे सेंट्रल जेल में ही रहेंगे। NIA की याचिका पर सुनवाई जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने यह टिप्पणी की। कोर्ट राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अपील पर सुनवाई कर रहा है।

NIA ने विशेष अदालत के 29 सितंबर के जमानत आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते इस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी। गुरुवार को NIA की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह गवाहों के बयान पढ़ रहे थे। इनमें बताया गया था कि वाजे मर्सिडीज और BMW जैसी महंगी कारें चलाते थे। कोर्ट ने पूछा कि असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी इतनी महंगी कारें कैसे चला सकता है।

बेंच ने कहा, “यह व्यक्ति API रैंक का था। वह उसी इमारत में स्थित अपने कार्यालय तक मर्सिडीज से जाता था, जहां पुलिस कमिश्नर का कार्यालय था। वह मर्सिडीज से वर्षा बंगले तक भी गया था।” वर्षा मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है। ओबेरॉय होटल में 100 दिन ठहरने पर सवाल कोर्ट ने वाजे के ओबेरॉय होटल में तीन महीने से ज्यादा समय तक ठहरने पर भी सवाल उठाए।

जस्टिस कुलकर्णी ने पूछा, “वह ओबेरॉय होटल में 100 दिन तक कैसे रहा या कमरा कैसे बुक कराया?

क्या यह सब API की सैलरी से संभव है?

API रैंक के अधिकारी को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है?” अनिल सिंह ने कहा कि API की सैलरी 90 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होती। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि ये सभी बातें वाजे पर लगे जबरन वसूली के आरोपों से जुड़ी हैं। एंटीलिया के बाहर मिली थी विस्फोटक भरी SUV 25 फरवरी 2021 को उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर एंटीलिया के पास विस्फोटक से भरी एक SUV मिली थी। कारोबारी मनसुख हिरेन के पास यह SUV थी। आरोप है कि उनके पास से इसे चोरी किया गया था। 5 मार्च 2021 को मनसुख हिरेन का शव पड़ोसी ठाणे की

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।