अपराध

वन चौकी से जब्त लकड़ियां और पहिए लूटे:मुरैना में सरकारी राइफल ले जाने की भी कोशिश; कर्मचारियों को भी धमकाया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वन चौकी से जब्त लकड़ियां और पहिए लूटे:मुरैना में सरकारी राइफल ले जाने की भी कोशिश; कर्मचारियों को भी धमकाया

मुरैना के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र की कन्हार वन चौकी में करीब 10 लोगों पर वन अपराध के मामलों में जब्त सामग्री जबरन ले जाने का आरोप है। चौकी प्रभारी के मुताबिक, आरोपी कार से पहुंचे और परिसर में घुसकर कर्मचारियों से गाली-गलौज और धमकी दी। दो आरोपियों ने कार्यालय में रखी शासकीय राइफलें ले जाने की कोशिश की, लेकिन कमरे में ताला लगा होने से सफल नहीं हुए।

इसके बाद आरोपी एक बोटा काष्ठ, 6 लोहे के पहिए और बैल का लकड़ी का जुआ ले गए। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। कार से वन चौकी पहुंचे आरोपी कन्हार वन चौकी प्रभारी कीर्ति कुमार शांडिल्य ने पहाड़गढ़ थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 3 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे सफेद कार क्रमांक RJ 50 CA 4027 से कुछ लोग चौकी पहुंचे।

शिकायत में शैलेंद्र जाटव, नीरज जाटव, नीरज की बहन, संजय जाटव, भरत जाटव और भरत जाटव की पत्नी समेत अन्य लोगों के नाम बताए गए हैं। गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप शिकायत के मुताबिक, चौकी परिसर में पहुंचते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने और शासकीय काम में बाधा डालने का भी आरोप है।

इसी दौरान दो आरोपी चौकी कार्यालय में पहुंचे और वहां रखी शासकीय राइफलों को ले जाने का प्रयास किया। कमरे में ताला लगा होने के कारण वे राइफलें नहीं ले जा सके। जब्त लकड़ी और सामान उठा ले गए राइफलें नहीं ले जा पाने के बाद आरोपियों ने वन अपराध प्रकरण में जब्त सामग्री उठाई। शिकायत के अनुसार, आरोपी एक बोटा काष्ठ, 6 लोहे के पहिए और बैल का लकड़ी का जुआ अपने साथ ले गए।

वन कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी सामान लेकर चले गए। कर्मचारियों को SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी का आरोप वन कर्मचारियों सुनील त्यागी, दिनेश कुमार और भानुप्रताप सिंह ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। शिकायत के मुताबिक, इस दौरान कर्मचारियों को झूठे SC/ST एक्ट में फंसाने और उन्हें “नौकरी करना सिखा देने” की धमकी दी गई।

पुलिस में शिकायत, जांच जारी घटना के बाद चौकी प्रभारी ने पहाड़गढ़ थाने में लिखित शिकायत दी। इसमें शासकीय कार्य में बाधा, जब्त संपत्ति ले जाने और धमकी समेत अन्य संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामले में पहाड़गढ़ थाना प्रभारी सोनपाल सिंह तोमर से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण उनसे ठीक से बात नहीं हो सकी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।