वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने अपने विभाग के कार्यों की जानकारी दी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 1 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ के वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि राज्य सरकार पर्यावरण संसाधनों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आज नवा रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री कश्यप ने अपने विभाग के कार्यों की जानकारी दी।
एक सवाल के जवाब में वन मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की तस्करी में अन्य राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय गिरोह की संलिप्तता हो सकती है, इसलिए राज्य सरकार, इसकी जांच सीबीआई से कराने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजेगी।
उन्होंने बताया कि राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा दो सौ चालीस प्राकृतिक पर्यटन केंद्र स्थापित किए गए हैं। वन मंत्री ने बताया कि वर्ष दो हजार बाईस में राज्य में बाघों की संख्या अट्ठारह थी, जो बढ़कर पैंतीस हो गई है।