अपराध

वन मंत्री श्री कश्यप ने ‘बाघ रथ’ दिखाई हरी झंडी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वन मंत्री श्री कश्यप ने ‘बाघ रथ’ दिखाई हरी झंडी

बीजापुर, 3 अक्टूबर 2026

वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर में कल वन मंत्री केदार कश्यप ने वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने इन्द्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा तैयार किए गए ‘बाघ रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव पहुंचकर वन्यजीव संरक्षण, बाघों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर में पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष के अंत तक जिले में इको-टूरिज्म गतिविधियां विधिवत रूप से शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बीजापुर प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और जैव विविधता से परिपूर्ण क्षेत्र है। इको-टूरिज्म गतिविधियों के शुरू होने से यहां की प्राकृतिक धरोहर एवं नैसर्गिक सुंदरता से पर्यटक परिचित हो सकेंगे। साथ ही पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैय्या, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वन्यजीव संरक्षण के लिए एक नवोन्मेषी पहल – ‘बाघ रथ’ – के माध्यम से वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ किया। यह रथ, इन्द्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा तैयार किया गया, बाघों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के महत्व को उजागर करता है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह जनजागरूकता बढ़ाने के लिए एक दृश्य एवं सहभागी अभियान है, जिससे ग्रामीण समुदायों में संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा होती है। इससे आम जनता को बाघों के आवास की रक्षा, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और सुरक्ष

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।