अपराध

वन विभाग ने अवैध खनन करते JCB पकड़ी:चालक को कोर्ट में पेश किया, आरोपी जमानत पर छूटा; 4500 पौधे भी नष्ट किए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वन विभाग ने अवैध खनन करते JCB पकड़ी:चालक को कोर्ट में पेश किया, आरोपी जमानत पर छूटा; 4500 पौधे भी नष्ट किए

एटा में शीतलपुर विकासखंड के मानपुर गांव में मंगलवार देर शाम वन विभाग की आरक्षित भूमि पर अवैध खनन का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर वन दरोगा पिंकी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम को देखते ही मिट्टी से भरे 15 से 18 ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने जेसीबी चालक बॉबी पुत्र राधेश्याम को पकड़कर जेसीबी जब्त कर ली।

पूछताछ में जेसीबी चालक बॉबी ने प्रदीप पुत्र सूरजपाल, रविकांत पुत्र चरन सिंह, प्रमोद पुत्र रूप किशोर, देवेंद्र पुत्र तेज सिंह, रूप किशोर उर्फ मकलू पुत्र चरन सिंह, रामू पुत्र राधेश्याम निवासी शीतलपुर और ज्ञानी निवासी मानपुर के नाम बताए। आरोप है कि सभी लोग अवैध खनन में शामिल थे और ट्रैक्टर चला रहे थे।

वन दरोगा पिंकी ने कोतवाली नगर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग के अनुसार, पकड़े गए जेसीबी चालक बॉबी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। विभाग का आरोप है कि इस दौरान खनन में शामिल लोगों ने सभी ट्रैक्टर भी छुड़ा लिए।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आरक्षित भूमि पर करीब 40 हजार पौधे लगाए गए थे। इनमें से करीब 4500 पौधों के नष्ट होने का दावा किया गया है। वन दरोगा की शिकायत में अवैध खनन, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

वन क्षेत्राधिकारी केके जैन ने बताया कि मंगलवार को आरक्षित भूमि पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो मिट्टी से भरे 15 से 18 ट्रैक्टर वहां मौजूद थे, जो टीम को देखते ही फरार हो गए। जेसीबी चालक को पकड़ लिया गया और जेसीबी जब्त की गई। वन दरोगा की ओर से लिखित शिकायत दी गई है।

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत मिल गई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

वन की रक्षा केवल कानून की बात नहीं, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा है। जब अवैध खनन से हजारों पौधे नष्ट होते हैं, तो हमें पर्यावरणीय शिक्षा और वैकल्पिक रोजगार के माध्यम से समाज को जागरूक करना चाहिए। हर नागरिक को अपने आस-पास के संसाधनों का संरक्षण करना चाहिए, ताकि भविष्य की पीढ़ियाँ भी प्रकृति की शान महसूस कर सकें।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।