राज्य

वन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वन विहार में जुड़े आवास, वन्य जीवन का विकास थीम के अनुरूप संरक्षण, जागरूकता जनभागीदारी पर हो रहे विविध कार्यक्रम

कार्यक्रम में वनकर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए फैमिली वाइल्डलाइफ डे-वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत वनकर्मियों एवं उनके परिवारों को वन्यजीव सप्ताह की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से फैमिली वाइल्डलाइफ डे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य वनकर्मियों एवं उनके परिवारों के बीच वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना तथा परिवार के सदस्यों को वन्यजीव एवं प्रकृत्ति संरक्षण से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन में 15 परिवारों लगभग 60 प्रकृति प्रेमियों द्वारा सहभागिता की गई।

कार्यक्रम में सम्मिलित सभी को एनीमल रेस्, गेम्स्, हेबीटेट एवं फूड चैन के माध्यम से रोचक जानकारी प्रदान की गई।

विद्यालीयन एवं महाविद्यालीयन विद्यार्थियों हेतु 'मध्यप्रदेश के वन्यजीव विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता-विद्यार्थियों में मध्यप्रदेश की वन्यजीव संपदा एवं जैव-विविधता के प्रति रुचि एवं जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से 'मध्यप्रदेश के वन्यजीव विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने भाग लेकर वन्यजीवों, पक्षियों, वनस्पतियों एवं प्रकृति से संबंधित विषयों को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया। मेहंदी प्रतियोगिता में कुल 55 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

वन्यजीव संरक्षण के प्रति युवाओं एवं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए 'मध्यप्रदेश के वन्यजीव विषय पर पाम पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पेंटिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के वन्यजीवों, उनके आवास एवं प्रकृति संरक्षण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में कुल 82 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।