पहले वनडे में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा.
भले ही टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर कब्जा किया था, लेकिन वनडे सीरीज में कीवी टीम कड़ी चुनौती पेश कर सकती है. वनडे में भारत का न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड भी निराशजनक रहा है.
करीब साढ़े सात सालों से टीम इंडिया न्यूजीलैंड में कोई वनडे मैच नहीं जीती है. आखिरी बार भारत ने कीवी टीम को उसके घर पर फरवरी, 2019 में हराया था.
बुधवार को टीम इंडिया जब ऑकलैंड के मैदान पर उतरेगी तो सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी. दोनों दिग्गजों का यह आखिरी न्यूजीलैंड दौरा है.
कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर को भी उम्मीद है कि रोहित और विराट को देखने भारी मात्रा में दर्शक स्टेडियम आएंगे.
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी खुलासा किया कि उनकी इन दोनों को जल्द आउट करने की कोशिश करेगी.
हेड टू हेड में कौन आगे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 123 वनडे मैच खेले गए हैं.
इस दौरान टीम इंडिया को 63 मैचों में जीत मिली है, वहीं 52 बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. 7 मैच नो रिजल्ट रहे हैं और एक मुकाबला टाई रहा है. भारत ने न्यूजीलैंड में अब तक 45 वनडे मैच खेले हैं.
इस दौरान टीम इंडिया ने सिर्फ 14 मैचों में जीत दर्ज की है.
वहीं न्यूजीलैंड ने अपने घर पर 26 मैचों में भारत को हराया है. 1 मैच टाई रहा है, जबकि 4 मैच नौ रिजल्ट रहे हैं.
ऑकलैंड के ईडन पार्क की पिच रिपोर्ट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड के सेडन पार्क में खेला जाएगा.
इस मैदान पर टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने 87 रनों से बाजी मारी थी. हालांकि, टी20 को भूल जाइये. वनडे क्रिकेट में इस मैदान पर पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है.
इस पिच पर तेज गेंदबाजों को नई गेंद से अच्छी गति और उछाल मिलती है. ऐसे में शुरुआती ओवर में यहां तेज गेंदबाज हावी रहते हैं. हालांकि, पुरानी गेंद से यहां रन बनाना आसान देखा गया है. ऑकलैं
📡 स्रोत: ABP Live Khel