वनस्थली प्रीमियर लीग में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, पिताओं ने दिखाया खेल भावना का शानदार परिचय
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: वनस्थली पब्लिक स्कूल, Zeeta-1 में “वनस्थली प्रीमियर लीग (VPL)” के अंतर्गत विशेष फादर्स क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य पिताओं को विद्यालय परिवार से जोड़ना तथा खेलों के माध्यम से आपसी सौहार्द, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर विद्यालय को अपने प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति का भी गौरव प्राप्त हुआ। रिंकू कसाना, CLT10 खिलाड़ी, तथा हाशिम शेख, ISCL खिलाड़ी, ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस क्रिकेट लीग में पिताओं की चार टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया— Vanasthali Royals कप्तान: श्री सुमित शर्मा पिता – अविका शर्मा, कक्षा 2-B Vanasthali Challengers कप्तान: श्री भूपेंद्र श्रीवास्तव पिता – देवांश, कक्षा 7-B Vanasthali Super Kings कप्तान: श्री सुरेंद्र पटेल पिता – काव्यांश, कक्षा 4 Vanasthali Titans कप्तान: रणपाल भाटी पिता – तेजस भाटी, कक्षा 4-B कार्यक्रम के दौरान कुल तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए।
पहला मैच: Vanasthali Challengers Vanasthali Royals दूसरा मैच: Vanasthali Super Kings Vanasthali Titans फाइनल मैच: Vanasthali Royals Vanasthali Titans फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना और उत्साह का प्रदर्शन किया।
अंततः Vanasthali Royals ने शानदार प्रदर्शन करते हुए VPL 2026 की विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय परिसर में क्रिकेट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान पर अपना शानदार प्रदर्शन किया। चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सना जैन ने सभी प्रतिभागी पिताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यालय और अभिभावकों के बीच संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।
विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शैली खुराना ने भी सभी पिताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यालय परिवार को एक-दूसरे के और करीब लाने का माध्यम बनते हैं। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के खेल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साहिल सर, विपिन सर, तुषार सर एवं अमीर सर ने मैच की व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों के समन्वय तथा खेल के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हेमांशु सर एवं ऋषभ सर ने अंपायर की भूमिका निभाते हुए सभी मुकाबलों को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संचालित किया।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागी पिताओं, खिलाड़ियों, प्रमुख अतिथियों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। वनस्थली प्रीमियर लीग ने यह संदेश दिया कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि एकता, अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और सकारात्मक सोच का उत्सव है।
📡 स्रोत: NewsData.io