राज्य

वनवास खत्म, इंदौर में पार्षद जीतू यादव की भाजपा में हुई वापसी, जानें क्यों 6 साल के लिए हुए थे बाहर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वनवास खत्म, इंदौर में पार्षद जीतू यादव की भाजपा में हुई वापसी, जानें क्यों 6 साल के लिए हुए थे बाहर

Jitu Yadav: आखिरकार इंदौर वार्ड-24 से पार्षद और पूर्व एमआईसी सदस्य जीतू यादव की भाजपा में वापसी हो गई. अपनी ही पार्टी के पार्षद कमलेश कालरा के साथ हुए विवाद के बाद जीतू यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. लेकिन पुलिस जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद से उनकी पार्टी में वापसी के कयास लगाए जा रहे थे.

प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने पत्र जारी कर निष्कासन समाप्त होने की घोषणा की. इससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

📡 स्रोत: News18 Hindi MP

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi MP पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।