वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में 12 अक्टूबर से राष्ट्रीय युवा शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी भोपाल में 12 से 18 अक्टूबर तक राष्ट्रीय वंदे मातरम युवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित यह शिविर भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम), भोपाल में होगा।
इसमें छह राज्यों के चयनित 150 युवा भाग लेंगे। भोपाल स्थित पत्र सूचना कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मेरा युवा भारत, मध्यप्रदेश के राज्य निदेशक मंगल जाखड़ ने शिविर के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय एकता और युवा नेतृत्व पर रहेगा जोर
शिविर के दौरान युवाओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आपसी संवाद और सहभागिता का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के महत्व पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न राज्यों से आने वाले युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपराओं और अनुभवों को साझा करने का अवसर मिलेगा।
स्वच्छता, पदयात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
राष्ट्रीय युवा शिविर के दौरान युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आपदा जोखिम न्यूनीकरण से जुड़ी गतिविधियां, स्वच्छता अभियान, पदयात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने और सामूहिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर जोर रहेगा।
आयोजकों के अनुसार, सात दिवसीय शिविर में छह राज्यों के 150 चयनित युवाओं की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समझ विकसित करने और नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।
बाइट – मंगल जाखड़, राज्य निदेशक, मेरा युवा भारत, मध्यप्रदेश
----
वंदे मातरम के 150 वर्ष पर भोपाल में राष्ट्रीय युवा शिविर
12 से 18 अक्टूबर तक आईआईएफएम में होगा आयोजन
छह राज्यों के 150 चयनित युवा लेंगे हिस्सा
राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों और युवा नेतृत्व पर रहेगा जोर
शिविर में स्वच्छता अभियान, पदयात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
💡 पृष्ठभूमि (Background)
वंदे मातरम के 150वें वर्षगांठ पर भोपाल में 12 से 18 अक्टूबर तक राष्ट्रीय युवा शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, मध्यप्रदेश द्वारा, भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में छह राज्यों के 150 युवा भाग लेंगे, जिससे युवाओं में राष्ट्रीय गौरव और ऐतिहासिक परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यह पहल युवाओं को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती है और उन्हें देशभक्ति की भावना से प्रेरित करती है। समाज में यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ए