वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले को अमित शाह ने बताया देश विरोधी

अगस्त 20, नई दिल्ली: वंदे मातरम् को लेकर सियासी जंग छिड़ती दिख रही है। कांग्रेस के सीडब्लूसी में लिए गए फैसले की अब चौतरफा निंदा हो रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के फैसले को देश विरोधी फैसला करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है।
अमित शाह ने कहा कि 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम के दो टुकड़े करके देश के विभाजन की नींव डाली जिसके बाद पाकिस्तान का जन्म हुआ। अमित शाह ने कांग्रेस पर लाखों शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया। फोटो- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)