वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग

वंदे मातरम पर जारी सियासी बवाल के बीच कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने इसके दो छंद ही गाने का प्रस्ताव पास किया. कांग्रेस का कहना है कि उनके लिए वंदे मातरम भावनात्मक मुद्दा है जबकि बीजेपी के लिए ये राजनीतिक मुद्दा है. वहीं बीजेपी ने इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है.
पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस आज की नई मुस्लिम लीग बन गई है. वंदे मातरम में कुल 6 छंद हैं लेकिन कांग्रेस का कहना है कि पार्टी 1937 में हुई कांग्रेस की बैठक में लिए गए फैसले को ही मानेगी. उसने हालिया कानून पर कड़ी आपत्ति जताई है. कांग्रेस की क्या है दलील?
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ''2 छंद को लेकर 28 अक्टूबर 1937 को रवींद्रनाथ टैगोर के सुझाव पर महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और मौलाना आज़ाद की मौजूदगी में CWC की बैठक में 'वंदे मातरम' पर एक प्रस्ताव पारित किया गया था.
CWC की आज की बैठक में उस प्रस्ताव पर चर्चा हुई... कांग्रेस अध्यक्ष ने पुराने प्रस्ताव का एक हिस्सा भी पढ़कर सुनाया.'' उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं है. इसे जानबूझकर मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि आज असली मुद्दे युवा, परीक्षाएं, 'चंदा चोरी' और विदेश नीति की विफलता हैं.
रमेश ने कहा कि हमारा रुख़ पहले दिन से ही साफ़ रहा है कि 28 अक्टूबर, 1937 को हमारे पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि राष्ट्रगान 'जन गण मन...' होगा और वंदे मातरम हमारा राष्ट्रगीत होगा. नितिन नवीन क्या कुछ बोले?
बीजेपी ने कांग्रेस की ओर से पारित प्रस्ताव की निंदा की है और इसे संविधान का अपमान बताया है. नितिन नवीन ने कहा, ''कांग्रेस ने अब अपने अपमान को एक प्रस्ताव की शक्ल दे दी है. उसकी कार्यसमिति ने तय किया है कि कांग्रेस के मंचों पर वंदे मातरम् के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएंगे.
जब कुछ दिन पूर्व यही अपमान एक व्यक्ति के आचरण में उजागर हुआ था, तब कांग्रेस ने उसे संयोग बताकर टाल दि
📡 स्रोत: ABP Live