वंदे मातरम के दो ही पैरा गाएगी कांग्रेस:CWC बैठक में फैसला, कहा- वंदे मातरम् और राष्ट्रगान बीजेपी के लिए राजनीतिक मुद्दे
नई दिल्ली के इंदिरा भवन में बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष खडगे ने की। बैठक में पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल समेत 88 नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने वंदे मातरम् को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी 1937 में हुई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में लिए गए फैसले का पालन करेगी। इसके तहत पार्टी के कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाए जाएंगे।
वेणुगोपाल ने कहा कि वंदे मातरम् और राष्ट्रगान कांग्रेस के लिए भावनात्मक मुद्दे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए ये राजनीतिक मुद्दे हैं।
मानसून सत्र में सरकार बैकफुट पर रही बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के साथ-साथ छात्रों से जुड़े मुद्दों और राम मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित गड़बड़ी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर दबाव बढ़ाने की रणनीति पर भी मंथन हुआ। वेणुगोपाल ने कहा- हमारा ध्यान तीन-चार मुद्दों पर है। पहला मुद्दा पेपर लीक का है।
देश के लोगों ने इसके खिलाफ जो आंदोलन किया और सरकार ने जिस तरह उस आंदोलन से निपटा, उस पर चर्चा हुई।” वेणुगोपाल ने कहा कि CWC ने माना कि संसद का मानसून सत्र विपक्ष के लिए सफल रहा और सरकार बैकफुट पर रही। छात्रों के लिए 800 शहरों में की जाएंगी सभाएं वेणुगोपाल ने कहा- चंदा चोरी देश के लोगों के बीच चिंता का गंभीर मुद्दा है।
यह लोगों की भावनाओं से जुड़ा मामला है। जिन्होंने लोगों को बांटने के लिए राम मंदिर का इस्तेमाल किया, वे अब बेनकाब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ जारी रहेगी। इसके तहत 800 शहरों में और सभाएं की जाएंगी। इनमें से कुछ सभाओं की अगुवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करेंगे।
वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष खडगे ने पार्टी के मुख्यमंत्रियों से शिक्षा विशेषज्ञों के साथ काम करने को कहा है। उनसे शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए रोडमैप तैयार कर खडगे को रिपोर्ट देने को कहा गया है।
अरुणाचल में चीनी घुसपैठ पर भी चर्चा वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में अरुणाचल प्रदेश में ‘चीनी घुसपैठ’ के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी की चिंता बैठक में रखी
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar