देश

वाणिज्य सचिव ने चौथी भारत-अर्जेंटीना संयुक्त वार्ता की अध्यक्षता की

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाणिज्य सचिव ने चौथी भारत-अर्जेंटीना संयुक्त वार्ता की अध्यक्षता की

अगस्त 29, नई दिल्ली: भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक 24 अगस्त 2026 को ब्यूनस आयर्स के पलासिओ सैन मार्टिन में आयोजित की गई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने किया, जबकि अर्जेंटीना प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंध सचिव राजदूत फर्नांडो ब्रून ने किया।दोनों पक्षों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की 2025 में अर्जेंटीना यात्रा के दौरान सहमत हुए रोडमैप पर हुई प्रगति की समीक्षा की।

दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

भारत और अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2025 में 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया, जिसमें 17 प्रतिशत से अधिक की लगातार वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।भारत अर्जेंटीना का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा है, जो द्विपक्षीय व्यापार के विस्तार और विविधीकरण की अपार संभावनाओं को दर्शाता है।

विदेशी व्यापार को सुगम बनाने, गैर-शुल्क बाधाओं को कम करने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए अर्जेंटीना के निरंतर प्रयासों से अर्जेंटीना के बाज़ार में भारतीय कंपनियों की भागीदारी बढ़ने की आशा है।दोनों पक्षों ने आर्थिक साझेदारी के विस्तार के साथ-साथ अधिक पारस्परिक सहयोग और व्यवसायों के लिए अवसरों के अधिक संतुलित ढांचे को सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया।

खनन, ऊर्जा और अवसंरचना क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर भी चर्चा हुई, जिसमें अर्जेंटीना के लिथियम क्षेत्र में भारत की काबिल की निरंतर भागीदारी भी शामिल है। सोर्स- PIB

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।