वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धौलपुर में वन्यजीव सप्ताह 2026 का समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और डीकेटीआर से पर्यटन व रोजगार बढ़ने की संभावनाएं बताईं।
धौलपुर, 8 अक्टूबर । प्रादेशिक वन मंडल धौलपुर और धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (डीकेटीआर) के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह 2026 मनाया गया। सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका समापन समारोह भरतपुर के सीसीएफ पी. कथिरवेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
समापन समारोह में वन्यजीव संरक्षण से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यालयी छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि सीसीएफ पी. कथिरवेल ने कहा कि धौलपुर में वन्यजीव संरक्षण की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (डीकेटीआर) के विकसित होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।
उपवन संरक्षक धौलपुर चेतन कुमार ने कहा कि वन्यजीव और जंगल पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
वहीं डीकेटीआर के उपवन संरक्षक तेजस पाटिल ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और आमजन को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से वन क्षेत्रों और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने, अवैध शिकार रोकने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
समापन समारोह में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और वन्यजीव प्रेमी मौजूद रहे। वन्यजीव सप्ताह के समापन के साथ वन्यजीव संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया।
बाइट -1 पी कथिरवेल, सीसीएफ ,भरतपुर
बाइट-2 वी चेतन कुमार, उपवनसंरक्षक, धौलपुर
बाइट-3- तेजस पाटिल (उपवनसंरक्षक, डीकेटीआर धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व)