वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:15 घंटे बारिश से अस्पताल-घरों में घुसा पानी, मरीज कंधे पर लाए गए; दीवार गिरने से 2 मौतें
नमस्कार, वाराणसी की आज (मंगलवार) की बड़ी खबरें... काशी में 15 घंटे बारिश हुई। सड़कें लबालब हो गईं और अस्पताल-घरों में भी पानी घुस गया। BHU में मरीज को लोग कंधे पर लादकर पहुंचे। उधर, बारिश के दौरान दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1- काशी में 15 घंटे बारिश, अस्पताल-घरों में घुसा पानी; BHU में लोग मरीज को कंधे पर लादकर पहुंचे काशी में 15 घंटे हुई झमाझम बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। गलियां तालाब बन गईं। पानी घरों में घुस गया। कई जगहों पर 3-4 फीट तक जलभराव में गाड़ियां फंस गईं। BHU अस्पताल में घुटनों तक पानी भर गया।
लोग मरीजों को कंधे पर बैठाकर वार्ड तक ले जाते दिखाई दिए। पूरी खबर पढ़ें... 2- दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत, किराए पर रहते थे बिहार के दंपती; प्लास्टिक तानकर सोए थे वाराणसी में बारिश के बाद मकान की दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मलबे में दबे दंपती ने तड़पकर दम तोड़ दिया।
लंका के सीर गोवर्धन में कच्चा मकान गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए।
पूरी खबर पढ़ें... 3- आप के प्रदेश प्रवक्ता पर FIR, स्कूल की हालत दिखाते हुए वीडियो बनाया, प्रधानाचार्य बोले- भ्रम फैलाया वाराणसी में प्राथमिक विद्यालय कोनिया को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
प्रधानाध्यापक की तहरीर पर आदमपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर पढ़ें... 4- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- राहुल गांधी की मानसिकता हिन्दू विरोधी है, हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया था वाराणसी में ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राहुल गांधी के मनुस्मृति और सनातन परंपरा पर दिए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने धर्मशास्त्रों के संदर्भों को तोड़-मरोड़कर पेश किया। कहा कि राहुल गांधी की मानसिकता हिन्दू विरोधी है।
पूरी खबर पढ़ें... 5- बारावफात की झालर लगाते बाप-बेटे की करंट से मौत, बारिश के दौरान हुआ शार्ट सर्किट वाराणसी में मंगलवार सुबह मिलाद-उन-नबी की सजावट के दौरान करंट लगने से बाप-बेटे की मौत हो गई। बारिश के बीच तार जोड़ते समय बेटा करंट की चपेट में आया, उसे बचाने पहुंचे पिता भी चिपक गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पूरी खबर पढ़ें... 6- बाबा विश्वनाथ का रूद्राक्ष की मालाओं से हुआ श्रृंगार, काशी में साढ़े 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए सावन के अंतिम सोमवार पर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का भव्य रुद्राक्ष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को रुद्राक्ष की मालाओं से सजाया गया। गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ के साथ माता पार्वती के दर्शन हुए।
पूरी खबर पढ़ें... 7- विधायक निधि से लगे वाटर-कूलर में उतरे करंट से व्यापारी की मौत, मृतक के परिजनों से मिले अजय राय वाराणसी में विधायक निधि से लगाए गए वाटर कूलर में करंट उतरने से व्यापारी की मौत हो गई। पानी भरने पहुंचे व्यापारी त्रिलोकी मोदनवाल उर्फ मंटू करंट की चपेट में आ गए थे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाटर कूलर की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। परिजनों से मुलाकात भी की।
पूरी खबर पढ़ें... 8- हैंडबाल के फाइनल में वाराणसी का अजेय प्रदर्शन, बालक-बालिका दोनों वर्गों में सभी मैच जीते लालपुर स्टेडियम में चल रही 70वीं हैंडबॉल स्टेट विद्यालयी प्रतियोगिता के फाइनल में वाराणसी की टीम ने अजेय प्रदर्शन किया। जूनियर, सब जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग के सभी मुकाबले वाराणसी ने जीत लिए।
पूरी खबर पढ़ें... 9- BHU में BFA छात्रों का हंगामा, बोले-प्रैक्टिकल में पिछले साल की तुलना में 120 नंबर तक कम कर दिए BHU में BFA के प्रैक्टिकल परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितता से छात्र भड़क गए।
मंगलवार को छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरना देकर दोबारा कॉपियां जांचने और मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की मांग की। छात्रों का आरोप है कि 400 में इस बार महज 215-240 अंक दिए गए।
पूरी खबर पढ़ें... 10- रक्षाबंधन के लिए 28 अगस्त की सुबह 9 बजे तक शुभ मुहूर्त, भाइयों को न बांधें कार्टून वाली राखी रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। वाराणसी के ज्योतिषाचार्य श्रीराम शर्मा के मुताबिक इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा। सुबह 9 बजे तक राखी बांधना शुभ रहेगा, जबकि 9:45 से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा।
पूरी खबर पढ़ें...
📡 स्रोत: NewsData.io