वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:अखिलेश के खिलाफ लगे 28 होर्डिंग्स फाड़े; छात्रा ने सुसाइड की, हॉस्टल प्रबंधन 17 घंटे छिपाए रहा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें...
वाराणसी में सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ शहर से लेकर देहात तक होर्डिंग्स लगाए गए। कुछ देर में इसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए। इसके बाद सपा नेताओं ने एक-एक कर 28 होर्डिंग्स फाड़ दिए। उधर, स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल धन्नीपुर की छात्रा वॉर्डेन से विवाद के बाद तीसरी मंजिल से कूद गई।
हॉस्टल मैनेजमेंट ने उसकी मौत के बाद घटना को करीब 17 घंटे छिपाए रखा। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1- ATS की गोली से ढेर हुए नक्सली बृजेश के मोबाइल में प्रतिबंधित जंगी एप मिला, जो ट्रेस नहीं हो सकता वाराणसी में ढेर हुए 30 लाख के नक्सली बृजेश गंझू के मोबाइल में ATS को प्रतिबंधित जंगी एप मिला है।
यह एप ड्रग पेडलर्स, नक्सली, उग्रवादी और शातिर अपराधी इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि इसकी लोकेशन और बातचीत ट्रेस नहीं की जा सकती है। पूरी खबर पढ़िए... 2- हॉस्टल में वॉर्डन से विवाद के बाद 12वीं की छात्रा तीसरी मंजिल से कूदी, मौत के बाद 17 घंटे छिपाए रहा प्रबंधन वाराणसी के स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल धन्नीपुर में रविवार की रात 11 बजे 12वीं की छात्रा तीसरी मंजिल से कूद गई।
सिर के बल जमीन पर गिरी छात्रा की मौके पर मौत हो गई। कूदने के पहले उसका हास्टल की वॉर्डन से विवाद हुआ था। पूरी खबर पढ़िए... 3- सीवर में बालू की बोरी के दावे पर अजय राय बोले-कैमरे लगे हैं तो निगम फुटेज क्यों नहीं दिखा रहा?
वाराणसी के शिवाला में सीवर से 12 बोरी बालू मिलने का मामला तूल पकड़ रहा है। नगर निगम ने अज्ञात पर एफआईआर कराई है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शिवाला पहुंचे। उन्होंने मेनहोल खुलवाकर सीवर की स्थिति देखी और मौके का निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़िए... 4- BHU में पद्मश्री डॉ.
टीके लाहिड़ी से मारपीट मामले में प्रो.
ओमशंकर ने चश्मदीद से बात की, वीडियो जारी किया काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पद्मश्री डॉ.
टीके लाहिड़ी से कथित मारपीट का मामला एक बार फिर चर्चा में है। BHU के प्रोफेसर डॉ.
ओमशंकर ने वीडियो जारी कर मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़िए... 5- सपा नेताओं ने 28 होर्डिंग फाड़े, पार्टी प्रवक्ता बोले-अखिलेश के खिलाफ BJP की साजिश वाराणसी में सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ शहर से लेकर देहात तक 28 होर्डिंग्स लगाए गए। इन होर्डिंग के लगते ही शहर में हड़कंप मच गया।
कुछ देर में चौराहों और प्रमुख स्थानों पर लगे होर्डिंग की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए। पूरी खबर पढ़िए... 6- वाराणसी में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार, गंगा का जलस्तर 2cm की रफ्तार से घटा वाराणसी में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे, जिससे धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस बनी रही।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी से उठे सिस्टम का असर भी प्रदेश में पहुंचने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़िए... 7- संस्कृत यूनिवर्सिटी में 74% सीटें खाली रह गईं, डीन बोले-रेयर विषयों में प्रवेश कम होते हैं वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य की करीब 4 हजार सीटों में अब तक 1,047 प्रवेश फाइनल हुए हैं।
इनमें शास्त्री यानी ग्रेजुएशन स्तर पर 823 और आचार्य यानी पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर 224 छात्रों का प्रवेश पूरा हो चुका है। इस हिसाब से अभी करीब 26% सीटें ही भर पाई हैं। पूरी खबर पढ़ें... 8- जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मियों ने प्रदर्शन किया; बोले-5 महीने से वेतन नहीं, कर्ज से घर चल रहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में सोमवार को एक घंटे तक प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। पूरी खबर पढ़िए... 9- BHU के चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ 3 छात्र संगठन लामबंद, बोले-पद से हटाया जाए काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर प्रो.
संदीप पोखरिया को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। एबीवीपी के बाद अब आईसा और एनएसयूआई ने भी चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तीनों छात्र संगठनों की ओर से प्रो.
पोखरिया को पद से हटाने की मांग की जा रही है। पूरी खबर पढ़िए... 10- गदा-जोड़ी दंगल में कल्लू पहलवान ने 54 किलो की गदा 36 बार फेरी, लाले ने भी रिकॉर्ड बनाया वाराणसी के ईश्वरगंगी वार्ड स्थित पिपलानी कटरा के पास भोलेनाथ मंदिर परिसर में रविवार रात गदा-जोड़ी दंगल का आयोजन हुआ। इसमें वाराणसी के साथ मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। देर रात तक पहलवानों के बीच जोर-आजमाइश चलती रही। पूरी खबर पढ़िए...
📡 स्रोत: NewsData.io