वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:BHU में छात्रों-सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की, घरों के दरवाजों पर जलाए जा रहे शव
नमस्कार, वाराणसी की आज (बुधवार) की बड़ी खबरें...वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बीएफए प्रवेश परीक्षा की मार्किंग प्रक्रिया में कथित अनियमितता को लेकर छात्रों का विरोध चल रहा है। अपनी मांगों और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर छात्र दूसरी बार विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे।
छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. BHU अस्पताल में 6 घंटे कमर तक पानी भरा रहा, गोद में बच्चे को लेकर भटके वाराणसी में मंगलवार को 24 घंटे में 124 मिमी बारिश हुई। इस रिकॉर्ड बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर और गेट पर 3 फीट तक पानी भर गया। 300 से 400 किलोमीटर दूर से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे परिवारों के सामने BHU गेट ही सबसे बड़ी बाधा बन गया। कोई मरीज को सहारा देकर पानी पार कर रहा था तो कोई अपनी गाड़ी बंद होने के बाद बेबस खड़ा था। पढ़ें पूरी खबर... 2.
BHU में छात्रों-सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बीएफए प्रवेश परीक्षा की मार्किंग प्रक्रिया में कथित अनियमितता को लेकर छात्रों का विरोध चल रहा है। अपनी मांगों और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर छात्र दूसरी बार विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे।
छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। पढ़ें पूरी खबर... 3. काशी में घरों के दरवाजों पर जलाए जा रहे शव, 84 घाट डूबे काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से 84 घाट डूब गए हैं। महाश्मशान मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट भी डूबे हैं।
घाट किनारे 100 से ज्यादा मंदिर आधे से ज्यादा डूब चुके हैं। दैनिक भास्कर ने हालात की पड़ताल की, तो 2 बड़ी परेशानी सामने आईं। पहली- घाट से करीब 15 फीट ऊपर छत पर शवों को जलाया जा रहा। हरिश्चंद्र घाट के सामने गलियों में लोगों के दरवाजों पर अंतिम संस्कार हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 4.
वाराणसी में बारावफात के जुलूस में फर्जी पास से लगाईं गाड़ी वाराणसी में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर रेवड़ी तालाब से उठे जुलूस इस बार केवल 100 गाड़ियों को प्रशासन ने परमिशन दी है।
उसके बावजूद कई गाड़ियों के फर्जी तरीके से जुलूस में शामिल होने की सूचना पर एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में होटल ब्रॉडवे के पास चेकिंग शुरू की गयी। पढ़ें पूरी खबर... 5. वाराणसी में 4000 क्विंटल से अधिक चीनी भंडारण पर रोक, जमाखोरी पर रोक वाराणसी में चीनी के दाम बढ़ने के बाद अब आपूर्ति विभाग एक्शन में आया है।
चीनी और उससे बने उत्पादों की जिला आपूर्ति विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। ऐसे में अपर जिलाधिकारी आपूर्ति अमित कुमार मालवीय ने सख्त निर्देश जारी करते हुए किसी भी डीलर को 4000 क्विंटल से अधिक चीनी रखने की मनाही कर दी और यह भंडारण 30 दिन से अधिक भी नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर... 6.
BHU में पालतू जानवरों का ब्योरा जुटाने की कवायद बीएचयू परिसर में रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कार्मिकों के बीच पालतू जानवरों के रखरखाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है।
परिसर में रहने वाले दो हजार से अधिक लोगों के बीच अब तक सिर्फ चार लोगों ने अपने घर में पालतू जानवर होने की जानकारी विश्वविद्यालय के एस्टेट विभाग को दी है। पढ़ें पूरी खबर... 7. जुलूस ए मोहम्मदी पर दालमंडी में हुई पुष्प वर्षा वाराणसी में पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न मनाया जा रहा है।
शहर के अलग-अलग इलाकों से मदहे सहाबा का जुलूस निकाला जा रहा है। इसके पहले 25 अगस्त की रात बेनियाबाग स्थित नावेद काम्प्लेक्स के पास से मरकजी यौमुन्नबी कमेटी द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।
पढ़ें पूरी खबर... 8.रक्षाबंधन पर सपरिवार झूले पर विराजेंगे बाबा विश्वनाथ, हरियाली श्रृंगार होगा वाराणसी में श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 28 अगस्त कोबाबा विश्वनाथ का पारंपरिक झूलनोत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ सपरिवार झूले पर विराजमान होकर करीब छह घंटे तक काशीवासियों और श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। पढ़ें पूरी खबर... 9. राखियों पर गुलाबी मीनाकारी, विदेशों में बढ़ी बनारसी कला की मांग रक्षाबंधन पर इस बार बनारस की प्रसिद्ध गुलाबी मीनाकारी से बनी राखियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
चांदी पर हाथों से की गई बारीक मीनाकारी वाली इन राखियों की मांग देश के साथ विदेशों में भी बढ़ रही है। कारीगर रोहन विश्वकर्मा ने इस बार 40 अलग-अलग डिजाइन की राखियां तैयार कीं। हर डिजाइन में 100-100 राखियां थीं।
पढ़ें पूरी खबर... 10. 25 दिन में जून-जुलाई से ढाई गुना ज्यादा बारिश, वाराणसी में 12 घंटे में 128MM पानी सावन के अंतिम दौर में काशी पर बादल जमकर बरसे। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी।
महज 12 घंटे में 128 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बीते 24 घंटे में बारिश का आंकड़ा 157 मिलीमीटर पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर...
📡 स्रोत: NewsData.io