अपराध

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:बीएचयू में 17 दिन बाद ABVP का धरना खत्म, शिवसेना नेता की हत्या के 2 शूटर गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:बीएचयू में 17 दिन बाद ABVP का धरना खत्म, शिवसेना नेता की हत्या के 2 शूटर गिरफ्तार

नमस्कार, वाराणसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यालय पर चल रहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना शनिवार को समाप्त हो गया। 17 दिनों से धरने पर बैठे छात्रों ने तीन दिनों से जारी भूख हड़ताल भी खत्म कर दी। छात्रों का अनशन समाप्त कराने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति स्वयं केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1.

वाराणसी में आभूषण-साड़ी के शोरूम में भीषण आग, आकाशवाणी के पास इमारत में धुआं भरा वाराणसी में शनिवार की सुबह आभूषण और साड़ी के शोरूम बनारस स्वर्ण कला केंद्र में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर… 2.

शिवसेना नेता की हत्या के 2 शूटर प्रयागराज से गिरफ्तार प्रयागराज से मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो शूटरों को अरेस्ट किया है। महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के पदाधिकारी प्रदीप (बाला) पूर्णेकर की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। दोनों के नैनी में छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और उन्हें पकड़ लिया। शुक्रवार को दोनों को ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। रिमांड मिलने के बाद मुंबई पुलिस दोनों को लेकर रवाना हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 3.

सर्व पितृ अमावस्या पर काशी में पिंडदानियों का मेला, पिशाच मोचन कुंड पर त्रिपिंडी श्राद्ध काशी में सर्व पितृ अमावस्या पर शनिवार को पिंडदानियों का मेला लगा। गंगा के विभिन्न घाटों से लेकर पिशाच मोचन कुंड तक सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने अपने पितरों की आत्मा की शांति, मुक्ति और मोक्ष की कामना से गंगा में स्नान किया। पढ़ें पूरी खबर… 4.

बीएचयू में 17 दिन बाद ABVP का धरना खत्म, जांच तक चीफ प्रॉक्टर की शक्तियां वापस ली गई काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यालय पर चल रहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना शनिवार को समाप्त हो गया। 17 दिनों से धरने पर बैठे छात्रों ने तीन दिनों से जारी भूख हड़ताल भी खत्म कर दी। छात्रों का अनशन समाप्त कराने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति स्वयं केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर… 5.

गंगा का जलस्तर घटते ही एक्शन में वाराणसी नगर निगम, 85 घाटों पर सिल्ट हटाने का मेगा प्लान काशी में गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही तटीय इलाकों और घाटों पर जमा हुई भारी गाद (सिल्ट) को साफ करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। महाश्मशान मणिकर्णिका, दशाश्वमेध और अस्सी समेत काशी के सभी 85 गंगा घाटों पर सफाई की एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।

पढ़ें पूरी खबर… 6.वाराणसी की दो ट्रेनें CJP प्रोटेस्ट से पहले रद्द हुईं, यात्रियों को मैसेज भेजे गए वाराणसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को बनारस स्टेशन से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इनमें शिवगंगा एक्सप्रेस और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।

पढ़ें पूरी खबर… 7.

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में शवयात्रियों से मारपीट, लाठी-डंडों से पीटकर युवक को अधमरा किया काशी के सबसे प्रसिद्ध महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। अंतिम विदाई की रस्मों के बीच अचानक भड़की इस हिंसा से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। लाठी-डंडों से किए गए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बीएचयू (BHU) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 8.

वाराणसी एयर शो के लिए BSNL का हाईटेक नेटवर्क तैयार, सुरक्षा सख्त रहेगी वाराणसी में होने वाले भारतीय वायुसेना (IAF) के भव्य एयर शो को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 9.

काशी में एनएचएम कर्मचारियों का तीसरे दिन भी धरना, गोद में बच्चे लेकर पहुंचीं महिला कर्मी काशी में कैशलेस इलाज की सुविधा की मांग को लेकर एनएचएम के संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। सीएमओ कार्यालय के बाहर चल रहे धरने में महिलाएं अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर पहुंचीं। पढ़ें पूरी खबर… 10.

वाराणसी में शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव के 34 उम्मीदवार, किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया वाराणसी में खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा वापस नहीं लिया है। अब कुल 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।