वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:दालमंडी में फिर बुलडोजर एक्शन, कोडीन सिरप माफिया की पत्नी के खिलाफ अरेस्ट वारंट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें… दालमंडी में 200 पुलिकर्मियों की मौजूदगी में 5 मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इससे पहले 150 से ज्यादा मकानों को ढहाया जा चुका है। उधर, कोडीन कफ सिरप माफिया शुभम की पत्नी वैशाली के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। शुभम की संपत्तियों की जांच के बाद वैशाली का नाम केस में जोड़ा गया है।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- कोडीन कफ सिरप माफिया शुभम की पत्नी वैशाली के खिलाफ अरेस्ट वारंट, कई संपत्तियों में नाम वाराणसी के कोडीन कफ सिरप मामले में फरार चल रहे शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली जायसवाल उर्फ वैशाली पोसवानी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वैशाली को गिरफ्तार कर पेश किया जाए।
पढ़ें पूरी खबर… 2- दालमंडी में 5 मकानों पर बुलडोजर एक्शन, 200 पुलिकर्मी तैनात; 150 से ज्यादा पहले हटाए जा चुके वाराणसी की दालमंडी मार्केट चौड़ीकरण योजना के तहत सोमवार को 5 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जेसीबी मशीनों से ध्वस्तीकरण का काम कराया जा रहा है।सुरक्षा के लिए करीब 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 3- परिवार ने जिसकी हत्या की आशंका में धरना किया, उसकी मौत का CCTV सामने आया; ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा था वाराणसी के लोहता क्षेत्र के मोढ़ैला चौराहे के पास सतीश कुमार (40) की मौत के मामले में सोमवार को नया मोड़ सामने आया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक युवक सड़क पर चलते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराता दिखाई दे रहा है।
पढ़ें पूरी खबर… 4- एयर-शो के लिए बनेंगे 50 से अधिक अस्थायी थाने, 5000 पुलिसकर्मी मांगे; ATS भी निगरानी करेगी वाराणसी में आगामी 24, 25 और 26 अक्टूबर को भव्य और दिव्य एयर शो होने जा रहा है। इस एयर शो को लेकर पुलिस विभाग ने भी फुल प्रूफ तैयारी की है। सुरक्षा की दृष्टि से एयर शो को सफल बनाने के लिए 50 से अधिक अस्थायी थाने बनाए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर… 5- 15 साल से ₹7,500 स्टाइपेंड पर आयुष इंटर्न, बोले- दूसरे राज्य में 25 हजार मिलता है तो हमे क्यों नहीं उत्तर प्रदेश के राजकीय आयुर्वेदिक और आयुष महाविद्यालयों के छात्र इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पिछले एक महीने से कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि अस्पतालों में ओपीडी, आईपीडी, 24 घंटे की आपातकालीन सेवाओं के बावजूद सिर्फ ₹7,500 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है।
पढ़ें पूरी खबर… 6- अज्ञात वाहन की टक्कर से आरओ प्लांट संचालक की मौत, किसानी का सामान लेकर घर लौट रहे थे वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में रविवार शाम रिंग रोड फेज-2 पर सड़क हादसे में 35 वर्षीय संजय वर्मा की मौत हो गई। कोईराजपुर निवासी संजय कृषि संबंधी सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी लोहरापुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
पढ़ें पूरी खबर… 7- वाराणसी की 483 साल पुरानी रामलीला शुरू, तुलसीदास के समकालीन मेघा भगत ने 1543 में रखी थी नींव वाराणसी में 483 साल पुरानी श्री आदि रामलीला लाट भैरव, वरुणा-संगम काशी की रविवार रात शुरुआत हुई। विश्वेश्वरगंज स्थित रामलीला कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुकुट पूजन किया गया।
पढ़ें पूरी खबर… 8- स्टेट जूनियर बालक कुश्ती में वाराणसी चैंपियन बना, 11 गोल्ड सहित जीते 18 पदक जीते खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से जूनियर बालक, कुश्ती प्रतियोगिता का चैंपियन बना है। वाराणसी ने 20 श्रेणियों में तीन दिन तक हुए मुकाबलों में 11 स्वर्ण पदक वाराणसी मंडल ने झटक कर कुल 18 पदकों पर कब्जा किया।
पढ़ें पूरी खबर… 9- ग्रामीण इलाकों में धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी, आसमान में छाए काले बादल; गर्मी से मिली राहत वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिनभर धूप और उमस के बाद शाम होते-होते आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद तेज चमक के साथ धूल भरी आंधी चली और कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई।
अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। 10- सेवा संकल्प चौपाल में कम पहुंचे लाभार्थी, ग्रामीण बोले- आयोजन की जानकारी नहीं थी वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 3 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत शनिवार को सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय पर पांच दिवसीय चौपाल शुरू हुई।
चौपाल में लाभार्थियों की संख्या कम रही। पढ़ें पूरी खबर…
📡 स्रोत: NewsData.io