राजनीति

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:दर्शन करने रिक्शे से पहुंचे मनोज तिवारी, दुकानदार पति को पीटते रहे और पत्नी हाथ जोड़ती रही

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:दर्शन करने रिक्शे से पहुंचे मनोज तिवारी, दुकानदार पति को पीटते रहे और पत्नी हाथ जोड़ती रही

नमस्कार, वाराणसी की आज (मंगलवार) की बड़ी खबरें... काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में दुकानदारों ने एक बाइक सवार को जमकर पीटा। इस दौरान उसकी पत्नी हाथ जोड़कर छोड़ देने और बचाने की गुहार लगाती रही। घटना सोमवार रात की है। उधर, बाबा के दर्शन के लिए मंगलवार को भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी वाराणसी पहुंचे। कहा-दिल्ली का सांसद हूं, लेकिन शक्ति का केंद्र काशी है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1- काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में दुकानदारों ने बाइक सवार को पीटा, पत्नी हाथ जोड़ती और गिड़गिड़ाती रही काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में दुकानदारों और बाइक सवार के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग युवक को पीटते दिख रहे हैं, जबकि उसकी पत्नी हाथ जोड़कर बचाने की गुहार लगाती नजर आई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर युवक को भीड़ से बाहर निकाला। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें... 2- रिक्शे में बैठकर विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मनोज तिवारी; बोले- दिल्ली का सांसद हूं, लेकिन शक्ति का केंद्र काशी सावन में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंगलवार को भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी वाराणसी पहुंचे। रिक्शे से मंदिर के गेट नंबर चार पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। कहा-दिल्ली का सांसद हूं, लेकिन शक्ति का केंद्र काशी है। पूरी खबर पढ़ें... 3- गंगा का जलस्तर बढ़ने से 84 घाटों का संपर्क टूटा, दशाश्वमेध की छत पर हुई आरती, हरिश्चंद्र घाट की सीढ़ियों पर शव दहन वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से 84 घाटों का संपर्क टूट गया। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर सीढ़ियों पर अंतिम संस्कार हो रहा है। दशाश्वमेध घाट की आरती छत पर कराई गई। नमो घाट के प्लेटफॉर्म तक पानी पहुंच गया। तेज बहाव के चलते नाव संचालन बंद कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें... 4- आधा नर, आधी नारी स्वरूप में दिखे बाबा विश्वनाथ; भक्तों ने दर्शन कर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए सावन के तीसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा ने अर्धनारीश्वर स्वरूप में दर्शन दिए। साल में एक बार होने वाले इस दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। पूरी खबर पढ़ें... 5- वाराणसी एयरपोर्ट पर फायरिंग मामले में गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, सुरक्षा चूक के जिम्मेदारों पर तय होगी कार्रवाई वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल चेक करते समय गोली चलने के मामले में गृह मंत्रालय ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। 16 अगस्त को हुई घटना में दो कर्मचारी घायल हुए थे। केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार होने की बात कही जा रही है। पूरी खबर पढ़ें... 6- BHU में डॉग अटैक मामले में छात्रों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, जांच रिपोर्ट अब तक नहीं हुई सार्वजनिक BHU परिसर में बच्चे पर कुत्ते के हमले के मामले में ABVP ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। संगठन ने छात्र अधिष्ठाता और कुलसचिव को मांगपत्र देकर 48 घंटे में ठोस कार्रवाई की मांग की है। घटना के छह दिन बाद भी बच्चा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। वहीं, प्राक्टोरियल बोर्ड की जांच रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें... 7- नमो घाट पर पर्यटकों से मारपीट, गेट खोलने को लेकर हुआ विवाद; सिक्योरिटी गार्ड और नाविकों पर आरोप वाराणसी के नमो घाट पर बिहार से आए पांच पर्यटकों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड और नाविकों ने युवकों को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। घटना का वीडियो वायरल है। पीड़ितों ने आदमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें... 8- MBBS में प्रवेश प्रक्रिया दो दिन आगे बढ़ी, IMSBHU में प्रवेश के लिए 20 से 25 अगस्त के बीच करना होगा रिपोर्ट NMC ने MBBS में प्रवेश प्रक्रिया की तारीख दो दिन बढ़ा दी है। अब 20 से 25 अगस्त तक प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा। IMS-BHU में 100 सीटों पर NEET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। काउंसिलिंग NMC की ओर से ऑनलाइन कराई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें... 9- BHU-छात्रनेता को जमानत मिली, बिरला हॉस्टल में फायरिंग मामले में पुलिस ने बनाया था 25 हजार का इनामी वाराणसी कोर्ट ने BHU के पूर्व छात्रनेता क्षितिज उपाध्याय को जानलेवा हमले के मामले में जमानत दे दी। बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र पर फायरिंग के आरोप में पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। क्षितिज ने कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट ने 50-50 हजार की दो जमानतों पर रिहाई का आदेश दिया। पूरी खबर पढ़ें... 10- सेठ इंटरनेशनल अखाड़े में 150 पहलवानों के बीच हुआ दंगल, 9 मिनट के मैच में अंजली के दांव से बढ़ा रोमांच नागपंचमी पर वाराणसी के कज्जाकपुरा स्थित गुरु गया सेठ इंटरनेशनल अखाड़े में दंगल हुआ। करीब 150 पहलवानों ने दम दिखाया। नेशनल रेसलर अंजली ने 9 मिनट के मुकाबले में गुड़िया को पटखनी दी। इस मैच के दौरान रोमांच शीर्ष पर पहुंच गया। अधिकांश मुकाबले बराबरी पर छूटे। पूरी खबर पढ़ें...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।