देश

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:दोस्तों ने शराब पिलाकर गला काटा, 5 टुकड़े किए; रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80% डूबा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:दोस्तों ने शराब पिलाकर गला काटा, 5 टुकड़े किए; रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80% डूबा

नमस्कार, वाराणसी की आज (शनिवार) की बड़ी खबरें... वाराणसी में 16 दिन से लापता युवक की उसके दोस्तों ने हत्या की। शराब पिलाने के बाद गला काटा और 5 टुकड़े कर शव बोरे में भरकर गोबर के ढेर में दबा दिया। उधर, गंगा चेतावनी बिंदु से महज 1.22 मीटर नीचे है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80% डूब गया। शीतला माता मंदिर तक पानी पहुंच गया।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1- ‘शादी नहीं की तो मेरी बेटी को मार डाला’, M.Sc छात्रा के पिता बोले- वो प्यार नहीं, प्रॉपर्टी चाहता था वाराणसी में M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या के बाद परिवार ने आरोपी विवेक चौबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का कहना है कि श्रेया को शादी के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था।

पिता ने आरोप लगाया कि विवेक की नजर उनकी प्रॉपर्टी पर थी। 20 अगस्त को श्रेया का शव विवेक के कमरे के बाथरूम से मिला था। पढ़ें पूरी खबर... 2- दोस्तों ने शराब पिलाकर युवक का गला काटा, 5 टुकड़ों में बोरे में शव भरकर गोबर में दबाया वाराणसी में 16 दिन से लापता युवक की उसके दोस्तों ने हत्या की।

शराब पिलाने के बाद पीटा, फिर गला रेतकर शव बोरे में भरकर लहरतारा में गोबर के ढेर में दबा दिया। शुक्रवार को शव बरामद हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पूरी खबर पढ़ें... 3- गंगा का पानी शीतला माता मंदिर तक पहुंचा, रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80% डूबा; वरूणा क्षेत्र में बाढ़ का असर वाराणसी में गंगा का जलस्तर शनिवार को 69.04 मीटर पहुंच गया। पानी करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है। गंगा चेतावनी बिंदु से महज 1.22 मीटर नीचे हैं।

लगातार बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ें... 4- घर से 24 लाख की चोरी, सोता रह गया परिवार; 22 लाख के जेवर और 2 लाख नकदी उठा ले गए चोर वाराणसी के नरोत्तमपुर में चोरों ने घर से करीब 22 लाख के सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख रुपए नकद पार कर दिए।

शनिवार तड़के बच्चे के जागने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़िए... 5- नागकूप में 80 फीट नीचे नागेश्वर महादेव ने दिए दर्शन, कूप का पानी निकाले जाने के बाद पूजन को उमड़े श्रद्धालु वाराणसी के जैतपुरा स्थित ऐतिहासिक नागकूप में नागपंचमी के बाद पानी निकाल दिया गया।

अब 80 फीट नीचे नागेश्वर महादेव के शिवलिंग के दर्शन हो रहे हैं। साल में एक बार खुलने वाले नागकूप में दर्शन के लिए शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

पूरी खबर पढ़िए... 6- BHU में UG की 97.80% सीटें फुल, 106 सीटों के लिए स्पॉट राउंड शुरू; 24 तक होंगे रजिस्ट्रेशन काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के नियमित चरण पूरे हो गए हैं। वाराणसी और बरकछा परिसर की 4,826 सीटों में 4,720 सीटें भर चुकी हैं।

यानी 97.80% सीटों पर दाखिला हो चुका है। अब बची 106 सीटों को स्पॉट राउंड के जरिए भरा जाएगा।

पूरी खबर पढ़ें... 7- करबला के 72 शहीदों की याद में निकला अमारी जुलूस, दालमंडी से दरगाह फातमान तक उमड़े जायरीन वाराणसी में करबला के 72 शहीदों और शिया मुसलमानों के 11वें इमाम हसन असकरी की याद में शनिवार को दालमंडी से अमारी का जुलूस निकला। दो महीने आठ दिन के गम के बाद निकलने वाला यह अंतिम जुलूस है।

इसमें आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें... 8- सारनाथ स्तूप पर जापानी डेलिगेशन ने ली सेल्फी, 109 सदस्यीय दल ने बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली देखी काशी की संस्कृति, धर्म और प्राचीनता देखने के लिए जापानी डेलिगेशन शनिवार को काशी पहुंचा।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के नेतृत्व में डेलीगेशन दो दिवसीय दौरे पर काशी को जानेंगे। जापान के यामानाशी प्रिफेक्चर के गवर्नर के नेतृत्व में 109 सदस्य आए हैं, इनमें जापान की प्रमुख कंपनियों के सीनियर अफसर और CEO शामिल होंगे।

पूरी खबर पढ़ें... 9- OTP नहीं आई और न किसी लिंक पर क्लिक किया, फिर भी खाते से रातोंरात निकल गए 2.10 लाख रुपए कछवांरोड क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी ग्वाला शनि यादव के बैंक खाते से साइबर ठगों ने शुक्रवार देर रात करीब 2 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए।

हैरानी की बात यह है कि पीड़ित के मुताबिक उन्हें न तो कोई OTP आया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था। रात में करीब आठ बार ट्रांजैक्शन कर खाते की रकम निकाल ली गई।

पूरी खबर पढ़ें... 10- कूड़े से 50 हजार टन बनी जैविक खाद, 7 महीने में करसड़ा प्लांट में बढ़ा 35.5 प्रतिशत कूड़ा प्रबंधन वाराणसी के करसड़ा कूड़ा प्लांट में सात महीने में कचरा निस्तारण 35.5% बढ़ा है। जनवरी की तुलना में जुलाई 2026 तक प्रबंधन में तेजी आई।

इसी दौरान 50 हजार टन कंपोस्ट खाद बनी और RDF सीमेंट फैक्ट्रियों व वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांटों को भेजा गया। पूरी खबर पढ़ें...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।