वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:फूलों से सजा बाबा काल भैरव का दरबार, सिपाही ने दिया इस्तीफा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, वाराणसी की आज (मंगलवार) की बड़ी खबरें...
काशी के प्रसिद्ध बाबा काल भैरव मंदिर में मंगलवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा काल भैरव के दरबार को 51 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया। फूलों की झालर, मालाओं और आकर्षक सजावट से मंदिर परिसर का स्वरूप बेहद मनमोहक नजर आया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1.
मैं 24X7 घंटे काम नहीं कर सकता, वाराणसी में सिपाही ने सरकारी ग्रुप में डाला इस्तीफा वाराणसी के रामनगर थाने के एक सिपाही ने थाने के ग्रुप में इस्तीफा डाला तो हड़कंप मच गया। इस्तीफे में सिपाही ने लिखा- ‘मुझमें विशिष्ट मानव जैसी शक्तियां नहीं है कि मै 24 घंटे काम कर सकूं।’ इसलिए मुझे कार्यमुक्त करें। फिलहाल आला अधिकारियों को जब इस बारे में जानकारी हुई, तो उन्होंने फौरन थाना प्रभारी और सिपाही को तलब किया। पढ़ें पूरी खबर... 2.
वाराणसी में बारिश, 48 घंटे येलो अलर्ट, गंगा का घटने लगा जलस्तर वाराणसी में मंगलवार सुबह मौसम बदला हुआ रहा। हल्की बारिश के बीच आसमान में बादल छाए रहे। सुबह तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। नमी 89 फीसदी दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर... 3.
पद्मश्री प्रो.
टीके लाहिड़ी की भतीजी ने दोबारा किया मेल, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट वाराणसी में पद्मश्री प्रो.
टीके लाहिड़ी से आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की आईसीयू में मारपीट के आरोपों का मामला गंभीर होता जा रहा है। प्रो.
लाहिड़ी की भतीजी ने आईएमएस बीएचयू के निदेशक समेत कई अधिकारियों को दोबारा ई-मेल भेजकर उनकी सुरक्षा और मेडिकल जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 4.
विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन-दलाली का विरोध करने पर मारपीट वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के नाम पर कथित दलाली का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। बड़ी पियरी निवासी दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि विरोध करने से नाराज कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पढ़ें पूरी खबर... 5.
फूलों से सजा बाबा काल भैरव का दरबार; VIDEO काशी के प्रसिद्ध बाबा काल भैरव मंदिर में मंगलवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा काल भैरव के दरबार को 51 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया। फूलों की झालर, मालाओं और आकर्षक सजावट से मंदिर परिसर का स्वरूप बेहद मनमोहक नजर आया। पढ़ें पूरी खबर... 6.
दिल्ली पीजी हादसा- चंदौली के अभिषेक का मणिकर्णिका पर दाह-संस्कार दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। रविवार को गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग के मलबे के अंदर से 7 लाशें बाहर निकली हैं। मरने वालों में एक छात्र और एक मजदूर की पहचान हुई थी। मृत छात्र अभिषेक कुमार वाराणसी के पड़ोसी जनपद चंदौली के लौंडा झांसी गांव के रहने वाले संतोष कुमार खरवार का लड़का है। पढ़ें पूरी खबर... 7.
वाराणसी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 34वें नंबर पर, 2025 में 11वीं रैंक थी वाराणसी को स्वच्छ वायू सर्वेक्षण-2026 में 34वां स्थान मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रैंकिंग में वाराणसी को 48 शहरों में 34वां स्थान मिला है। शहर को इस बार महज 150 अंक हासिल हुए। पिछले साल वाराणसी 11वें स्थान पर था। यानी एक साल में शहर की रैंकिंग 23 पायदान नीचे खिसक गई। पढ़ें पूरी खबर... 8.
सारनाथ और मैदागिन बनेगा बनारसी स्ट्रीट फूड का हब सरकार और स्थानीय प्रशासन बनारस की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजते हुए इसे आधुनिक बना रहा है। इसी क्रम में भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (बीपीसीएल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद से वाराणसी में 69.21 करोड़ रुपये से अधिक की दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 9.
BHU में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के नाम पर 6 लाख हड़पने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाने के कई चक्कर लगाने के बाद सुनवाई न होने पर पीड़िता विनीता गुप्ता ने कोर्ट का सहारा लिया था।पढ़ें पूरी खबर... 10. ‘नगर निगम सदन की बैठक में आएं जोनल अधिकारी’:बजरडीहा वार्ड के पार्षद का निगम में सवाल वाराणसी नगर निगम की साधारण सभा की बैठक के अंतिम चरण में वार्ड नंबर-71 बजरडीहा के पार्षद श्यामआसरे मौर्या ने नई बहस को जन्म दे दिया।
उन्होंने अपना नंबर आने पर सदन में कहा की ‘कोई भी पार्षद यदि कोई काम काम करवाना है तो वह अपने जोनल अधिकारी से संपर्क करता है। लेकिन जोनल अधिकारी साधारण सभा की बैठक में नहीं बुलाये जाते।’ पढ़ें पूरी खबर...
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
किसी भी विवाद को हल करने का सबसे सशक्त माध्यम है संवाद और कानूनी मार्ग। जब भावनाएँ उफनें, तो शांत मन से बातचीत करें, फिर आवश्यक होने पर न्यायालय की सहायता लें। हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होने का अधिकार है, परंतु हिंसा कभी समाधान नहीं। समाज को सहिष्णुता और सहानुभूति से जोड़ना चाहिए, ताकि हम एक दूसरे के साथ मिलकर शांतिपूर्ण भविष्य बना सकें।