वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:IT-BHU गैंगरेप के आरोपी सफाई गवाही के लिए तलब, बारिश से मकान गिरा
नमस्कार, वाराणसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें... वाराणसी के IIT-BHU गैंगरेप केस में शनिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट में तीनों आरोपी पेश हुए, जिन्हें कटघरे में खड़ा किया गया। सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने 313 का समन जारी किया।
दक्षिण भारतीय अभिनेता और निर्देशक पोसानी कृष्णा मुरली इन दिनों पत्नी कुसुमा लता के साथ काशी में हैं। शनिवार को दोनों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1.
साउथ अभिनेता पोसानी कृष्णा मुरली पत्नी संग काशी पहुंचे, रिक्शे पर घूमे दक्षिण भारतीय अभिनेता और निर्देशक पोसानी कृष्णा मुरली इन दिनों पत्नी कुसुमा लता के साथ काशी में हैं। शनिवार को दोनों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। रिक्शे से बनारस की गलियां घूमे। पढ़ें पूरी खबर... 2.
वाराणसी में 6 दिन बाद फिर बढ़ने लगी गंगा गंगा के जलस्तर में लगातार छह दिनों तक आई गिरावट के बाद शनिवार से एक बार फिर धीमी गति से बढ़ाव शुरू हो गया है। हालांकि अभी जलस्तर बढ़ने की रफ्तार काफी कम है, लेकिन तटवर्ती इलाकों में एक बार फिर चिंता बढ़ने लगी है। पढ़ें पूरी खबर... 3.
सड़क पर जमा पानी में लेट गए सपा नेता, सीर गोवर्धनपुर में प्रदर्शन किया वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र स्थित पार्क के सामने समाजवादी पार्टी के बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने सड़क पर जमा पानी में स्नान कर विरोध जताया। वह सड़क पर लेट गये जब प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।
उन्होंने नगर निगम और प्रशासन पर शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर... 4.
मां को खोकर नहीं थम रहे 11 बहनों के आंसू, 50 घंटे बाद कविता का अंतिम संस्कार वाराणसी में रास्ता खुलवाने के लिए दो साल संघर्ष के बाद आत्महत्या करने वाली कविता उपाध्याय का 48 घंटे बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। 25 घंटे दरवाजे पर शव पड़े रहने के बाद अगले दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पढ़ें पूरी खबर... 5.
PWD विभाग की लापरवाही पर हम क्यों करें भुगतान वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के दौरान अभी तक 179 मकान ध्वस्त किये जा चुके हैं। साथ ही 6 मस्जिदों के ध्वस्तीकरण का कार्य अभी भी चल रहा है। ऐसे में अब बिजली विभाग ने दालमंडी में बकायदारों से बकाया वसूलने की बात कही है।
पढ़ें पूरी खबर... 6.वाराणसी में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा, एक गाय की मौत; लाखों का हुआ नुकसान वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान और उससे सटा टिन शेड ढह गया। इस हादसे में एक दंपती मलबे में दबकर घायल हो गया, जबकि एक गाय की मौत हो गई और दो अन्य पशु घायल हो गए।
घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर... 7. बेटी से बदसलूकी का विरोध करने पर परिवार पर हमला, पिता-पुत्र घायल गोपालपुर गांव में बेटी से बदसलूकी का विरोध करने पर एक परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया गया। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए।
आरोप है कि कार सवार युवक करीब सात अन्य लोगों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा और परिवार के सदस्यों से मारपीट की। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... 8.
BHU में जलभराव समस्या पर छात्रों का विरोध, बोले- अस्पताल के नालों की सफाई पर हर साल लाखों खर्च काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्रावासों और सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या को लेकर छात्रों ने विरोध दर्ज कराया है। छात्र नेता आशुतोष सिंह ‘यीशु’ ने विश्वविद्यालय निर्माण विभाग के प्रभारी प्रो.
आंचल श्रीवास्तव समेत संबंधित अधिकारियों को मौके पर विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति दिखाई और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। पढ़ें पूरी खबर... 9.
गैर इरादतन हत्या केस में अस्पताल संचालक को जमानत, ACJM ने बांड पर किया रिहा वाराणसी एसीजेएम कोर्ट से प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने के चलते प्रसूता की मौत हो जाने के मामले में आरोपित अस्पताल संचालक को बड़ी राहत मिल गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सप्तम) प्रवीण कुमार की अदालत ने याचिका पर सुनवाई की।
पढ़ें पूरी खबर... 10. IIT-BHU गैंगरेप के आरोपी सफाई गवाही के लिए तलब वाराणसी के IIT-BHU गैंगरेप केस में शनिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट में तीनों आरोपी पेश हुए, जिन्हें कटघरे में खड़ा किया गया।
सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने 313 का समन जारी किया। पढ़ें पूरी खबर...
📡 स्रोत: NewsData.io