अपराध

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली, प्रोटेस्ट के चलते 2 प्रमुख ट्रेनें रद्द की गईं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली, प्रोटेस्ट के चलते 2 प्रमुख ट्रेनें रद्द की गईं

नमस्कार, वाराणसी की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें… कचहरी में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। अगरबत्ती जलाकर पूरे न्यायालय परिसर में घुमाया गया। ‘लोकतंत्र का हत्यारा मर गया’ नारे लगाए। उधर, दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते वाराणसी से होकर जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- ज्ञानेश कुमार की वकीलों ने प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली, कहा-लोकतंत्र का हत्यारा मर गया वाराणसी कचहरी में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। शव को अगरबत्ती जलाकर पूरे न्यायालय परिसर में घुमाया गया।

इस दौरान ‘लोकतंत्र का हत्यारा ज्ञानेश कुमार मर गया’ जैसे नारे लगाए गए। पढ़ें पूरी खबर… 2- युवाओं से नितिन नवीन बोले- सरकार कंटेंट क्रिएशन का ट्रेनिंग प्रोग्राम लाएगी, सवालों के जवाब भी दिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में युवाओं से बात की।

एक सवाल के दौरान Gen Z शब्द आने पर उन्होंने कहा- हमारा देश हमेशा से युवाओं का रहा है। आगे भी रहेगा। इसे अल्फा, बीटा, गामा में मत बांटिए। नितिन नवीन से कुल 12 युवाओं ने सवाल पूछा। पढ़ें पूरी खबर… 3- दो ट्रेनें CJP प्रोटेस्ट से पहले रद्द हुईं, शिवगंगा और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट आज नहीं जाएंगी वाराणसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को बनारस स्टेशन से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इनमें शिवगंगा एक्सप्रेस और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… 4- 300 विदेशी श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पिंडदान किया, मॉरीशस के स्वामी अरुणानंद गिरी ने पूजन कराया पितृ पक्ष के दौरान इस बार काशी के गंगा घाटों से दुनिया भर के सनातन धर्मावलंबी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

मॉरीशस, इटली, इंग्लैंड, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड समेत कई देशों के 300 से अधिक श्रद्धालुओं ने वीडियो कॉल के जरिए अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान कराया। पढ़ें पूरी खबर… 5- काशी के तुलसी घाट पर मैथिली ठाकुर ने गाया भजन, युवा हारमोनियम, ढोलक और गिटार लेकर पहुंचे काशी के गंगा घाटों पर रात ढलते ही संगीत की महफिल सजना आम बात है।

घाट की सीढ़ियों पर युवा हारमोनियम, ढोलक और गिटार लेकर पहुंचते हैं और देर रात तक सुरों से माहौल को खुशनुमा बनाते हैं। इसी संगीत की महफिल में गुरुवार की भजन गायिका विधायक मैथिली ठाकुर अपने दोनों भाइयों के साथ पहुंचीं। पढ़ें पूरी खबर… 6- वाराणसी से विंध्याचल के लिए 65 पूजा स्पेशल बसें चलेंगी, 11 से 21 अक्टूबर तक संचालन होगा नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं को बसों की कमी से परेशानी नहीं होगी।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने वाराणसी परिक्षेत्र से अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर… 7- काशी में 62 दिन बाद नावें चलना शुरू, पर्यटक 84 घाटों का दर्शन कर सकेंगे; लाइफ जैकेट अनिवार्य काशी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है।

गंगा का जलस्तर कम होने और परिस्थितियों में सुधार के बाद शुक्रवार से वाराणसी में बड़ी मोटर बोट के संचालन की अनुमति दे दी गई है। अब पर्यटक और श्रद्धालु मोटर बोट से गंगा की धारा में सवार होकर काशी के 84 घाटों का दीदार कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 8- वोट चोरी के विरोध में NSUI ने उपवास किया, BHU के मधुवन गार्डेन में धरने पर बैठे वोट चोरी के आरोपों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मधुबन गार्डन में NSUI की BHU इकाई ने एक दिवसीय उपवास रखा।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्तओं ने भाग लिया। पढ़ें पूरी खबर… 9- वाराणसी में सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी, अगले एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं वाराणसी में शुक्रवार सुबह से धूप निकली हुई है। सुबह तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 3 किमी प्रति घंटे और आर्द्रता 80% रही।

वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 87 दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 10- काशी में अस्सी से राजघाट तक कचड़ा ही कचड़ा, मणिकर्णिका घाट पर 100 किलो मलबा निकला वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटने के बाद काशी के घाटों पर सिल्ट और कीचड़ जमा हो गया है। घाटों की सीढ़ियों से लेकर संपर्क मार्गों तक मिट्टी फैलने से श्रद्धालुओं, पर्यटकों, नाविकों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है।

स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने घाटों की सफाई का अभियान शुरू किया है। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ज्ञानेश कुमार, वाराणसी के प्रमुख चुनाव आयुक्त, की मृत्यु के बाद अधिवक्ताओं ने कचहरी में प्रतीकात्मक शवयात्रा आयोजित की, जिसमें अगरबत्ती जलाकर न्यायालय परिसर में घुमाया गया और ‘लोकतंत्र का हत्यारा मर गया’ जैसे नारे लगाए गए। इसके साथ ही दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते वाराणसी से होकर जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गईं। यह घटना चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल उठाती है, जिससे जनता में चुनावी संस्थानों पर विश्वास कम हो सकता है। साथ ही, ट्रेन रद्दीकरण से यात्रियो

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।