वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:कांग्रेस व भाजयुमो कार्यकर्ताओं में नोकझोक, एयरपोर्ट पर गोली चलने से दो कर्मचारी घायल
नमस्कार, वाराणसी की कल (रविवार) की बड़ी खबरें... ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर 50 से ज्यादा भाजयुमो कार्यकर्ता मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी के बीच दोनों पक्षों नोकझोक हुई। पुलिस ने मोर्चा संभाला। उधर, वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान यात्री की पिस्टल से गोली चल गई। महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1- कांग्रेस कार्यालय पर भाजयुमो ने गाया वंदेमातरम्, कार्यकर्ताओं में नोकझोक; अध्यक्ष बोले-आग लगाने आए थे ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 50 से ज्यादा कार्यकर्ता मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी के बीच दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मोर्चा संभाला। पढ़ें पूरी खबर... 2- वाराणसी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान शिवसेना नेता की पिस्टल से गोली चली, 2 कर्मचारी घायल वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान यात्री की पिस्टल से गोली चल गई। महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने यात्री के पास से पिस्टल और 21 कारतूस बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3- BHU प्रोफेसर बोलीं- माफ कर दो, अब कुत्ता नहीं पालूंगी, डॉग अटैक का शिकार हुआ था बच्चा BHU की जोधपुर कॉलोनी में डॉग अटैक में गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय अभिनव से चार दिन बाद रविवार को प्रो. श्रद्धा सिंह मिलने पहुंचीं। उन्होंने बच्चे के माता-पिता से घटना को लेकर माफी मांगी। कहा कि अब भविष्य में कभी कुत्ता नहीं पालूंगी। इस पर बच्चे की मां ने पूछा कि चार दिन बाद क्यों आई हो, ऐसी घटना आपके बच्चे के साथ होती तो क्या करतीं। पूरी खबर पढ़ें... 4- वीकेंड पर काशी में उमड़े श्रद्धालु, 3 KM लंबी लाइन लगी; 10 बजे तक 5 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा के दर्शन सावन के तीसरे सोमवार से पहले वाराणसी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा विश्वनाथ मंदिर के बाहर करीब 3 किमी लंबी लाइन लगी है। सुबह से 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पूरी खबर पढ़ें... 5- 6 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही गंगा, 84 घाटों का संपर्क टूटा; सीढ़ियों पर हो रहा शवों का दाह संस्कार वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पानी करीब 6 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने से 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। कई छोटे मंदिर भी पानी में डूब गए हैं। अगले 24 घंटे बारिश का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें... 6- बनारसी के नाम पर नकली साड़ी अब नहीं थमा सकेंगे, QR कोड से होगी पहचान; सहकार भारती की पहल वाराणसी में बनारसी साड़ी और बुनकरों को बचाने के लिए QR कोड योजना शुरू की गई है। बुनकरों को रजिस्टर कर उनके प्रोडक्ट पर QR कोड लगाया जाएगा। इसे स्कैन करने पर साड़ी और बुनकर की पूरी जानकारी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें... 7- BHU-ट्रामा सेंटर में केयर टेकर को नौकरी से हटाया गया, बोला- गलत रिपोर्ट नहीं लिखी इसलिए निकाला वाराणसी के BHU ट्रॉमा सेंटर के नवनियुक्त प्रभारी पर 11 साल से तैनात केयरटेकर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा है कि कर्मचारियों के खिलाफ गलत रिपोर्ट लिखने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर बिना नोटिस काम से हटाने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें... 8- स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव में नारीवंदन भाजपा की असल परीक्षा, महिला प्रत्याशी से देशभर में संदेश यूपी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। यूपी की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में वाराणसी सीट पर पूरे देश की नजर है, जिसमें महिला प्रत्याशियों को भागीदारी देने की कवायद जारी है। सदन में नारीवंदन अधिनियम बिल लाकर उसे लागू कराने के लिए जुटी भाजपा की यह पहली परीक्षा होगी। पीएम के संसदीय क्षेत्र में महिला प्रत्याशी उतारकर देश भर में संदेश देने की कोशिश करेगी। पूरी खबर पढ़ें... 9- सिगरा स्टेडियम का एथलीट ट्रैक खराब, 300 करोड़ के स्टेडियम में 2 साल में फूला; खिलाड़ी बोले- हो रही इंजरी वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 करोड़ के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। 2025 में मरम्मत के बावजूद 2026 में लेन-1 कई जगह फूल गई। डी-एरिया की सतह भी उखड़ रही है। पूरी खबर पढ़ें... 10- इस मानसून 33% कम हुई बारिश, 15 साल में पहली बार जून में इतना कम गिरा पानी; मौसम वैज्ञानिक ने बताए 4 कारण वाराणसी में 1 जून से 15 अगस्त तक 329 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 492.2 मिमी होनी चाहिए। 33% कम बारिश से धान, मक्का और गन्ने की फसल प्रभावित होने की आशंका है। किसानों की सिंचाई लागत बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें...
📡 स्रोत: NewsData.io