देश

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:काशी विश्वनाथ से सोना गायब होने की PMO में शिकायत, सिपाही की गोली लगने से मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:काशी विश्वनाथ से सोना गायब होने की PMO में शिकायत, सिपाही की गोली लगने से मौत

नमस्कार, वाराणसी की आज (बुधवार) की बड़ी खबरें… योगी ने राज्यसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किए। उन्होंने कहा- एक टिकट अपने चाचा जान रामगोपाल यादव को दिया और दूसरा मुंबई के धन्नासेठ को बेच दिया। सपा प्रमुख एक टिकट काशी के ही किसी यादव को दे देते। गाजीपुर, बलिया से किसी को बना देते। दूसरी सीट पर किसी दलित को भेज देते, नहीं बनाया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1.

योगी बोले-अखिलेश ने मुसलमान या दलित को टिकट नहीं दिया योगी ने राज्यसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किए। उन्होंने कहा- एक टिकट अपने चाचा जान रामगोपाल यादव को दिया और दूसरा मुंबई के धन्नासेठ को बेच दिया। सपा प्रमुख एक टिकट काशी के ही किसी यादव को दे देते। गाजीपुर, बलिया से किसी को बना देते। पढ़ें पूरी खबर… 2.

काशी विश्वनाथ से सोना गायब होने की PMO में शिकायत काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने का मामला सामने आया है। वकील नित्यानंद राय ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में की है। मंदिर कार्यपालक समिति के अध्यक्ष और वाराणसी कमिश्नर एस.

राजलिंगम ने आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि एक छोटा स्वर्ण कलश बंदरों की उछल-कूद के दौरान गिर गया था। पढ़ें पूरी खबर… 3.वाराणसी में SIR के खिलाफ साझा संस्कृति मंच का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी रखने और नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वाराणसी में एक बड़ा कदम उठाया गया है। साझा संस्कृति मंच ने भारतीय निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और सूची से पात्र नागरिकों के नाम काटे जाने को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। पढ़ें पूरी खबर… 4.

मां कूष्मांडा के दर्शन के लिए दो किमी.

लंबी लाइन शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन बुधवार को काशी में देवी भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा मंदिर में भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भक्त मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5.

गंगा में गिर रहे नाले, एसटीपी दावे पर सवाल वाराणसी में गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए नालों को टैप कर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। दावा है कि अब कोई नाला सीधे गंगा में नहीं गिरता। लेकिन नमो घाट के पास शाही नाले और गंगा के दूसरी तरफ सूजाबाद-डोमरी वार्ड में एक बड़े नाले से नदी में गिरता पानी इस दावे पर सवाल खड़े कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 6.

गरबा-डांडिया पर विवाद, लॉन और क्लबों के बाहर लगे पोस्टर वाराणसी में शारदीय नवरात्र के दौरान होने वाले गरबा और डांडिया कार्यक्रमों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहर के कई लॉन और क्लबों के बाहर बजरंग दल काशी के नाम से पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें बड़े अक्षरों में ‘गैर सनातनी प्रवेश वर्जित’ लिखकर गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… 7.

प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से सिपाही की मौत, वाराणसी के रहने वाले थे प्रयागराज पुलिस लाइन में बुधवार दोपहर 2011 बैच के हेड कॉन्स्टेबल अजय मौर्या की गोली लगने से मौत हो गई। वह न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात थे और पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे।

पढ़ें पूरी खबर… 8.वाराणसी की रोल मॉडल बनी रोली, भीख मांगने वाली महिलाओं को रोजगार से जोड़ा 'बच्चे स्कूल जाते थे, पर स्कूल के बाद फिर परिवार के नक्शेकदम पर चलकर नशे और जुए की ओर बढ़ जाते थे। इसलिए हमने उन बच्चों को शाम में फ्री कोचिंग देना शुरू किया। 11 बच्चों से शुरू हुई हमारी क्लास में आज 120 बच्चे पढ़ते हैं।

' पढ़ें पूरी खबर… 9.

BHU के छात्रावासों में 27% OBC आरक्षण की मांग काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रावासों में अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग तेज हो गई है। इस मांग को लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर कुलसचिव कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। पढ़ें पूरी खबर… 10.

वाराणसी में प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा था मांस, दुकानदार पर 5 हजार जुर्माना वाराणसी में शारदीय नवरात्र और भारतीय वायुसेना के एरियल डिस्प्ले-2026 को देखते हुए नगर निगम ने मांस-मछली की बिक्री पर सख्ती बढ़ा दी है। शहर में 26 अक्टूबर तक मांस, मछली और मुर्गे की दुकानें बंद रखने का आदेश है। मंगलवार रात सप्तसागर इलाके में एक दुकान खुली मिलने पर टीम ने दुकानदार का 5 हजार रुपए का चालान काट दिया। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।