वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:मणिकर्णिका घाट के छत पर अंतिम संस्कार, अश्विनी चौबे ने कहा-‘पप्पू', कब तक पप्पू बने रहेंगे
नमस्कार, वाराणसी की आज (बुधवार) की बड़ी खबरें...वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार सुबह नदी का पानी 67.58 मीटर तक पहुंच गया। करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। BHU के मेडिसिन विभाग के सीनियर डॉक्टर डॉ.
धीरज किशोर ने छात्रों के एक समूह पर बदसलूकी और मेडिकल कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. वाराणसी-मणिकर्णिका घाट के छत पर अंतिम संस्कार हो रहा, गंगा का जलस्तर बढ़ा वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार सुबह नदी का पानी 67.58 मीटर तक पहुंच गया।
करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है। बढ़ते जलस्तर के कारण काशी के कई गंगा घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट पर भी व्यवस्थाएं बदलनी पड़ी हैं। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर... 2.
BHU में सीनियर डॉक्टर से बदसलूकी का आरोप, छात्रों ने कमरे में घेरा BHU के मेडिसिन विभाग के सीनियर डॉक्टर डॉ. धीरज किशोर ने छात्रों के एक समूह पर बदसलूकी और मेडिकल कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने मंगलवार को चीफ प्रॉक्टर को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की।
उनका आरोप है कि मरीज को तत्काल देखने का दबाव बनाने के बाद करीब 12 लोग उनके पीछे कमरे तक पहुंच गए और उन्हें घेर लिया। पढ़ें पूरी खबर...ॉ 3.वाराणसी में हल्की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, कैंट से सिगरा तक सड़कें डूबीं वाराणसी में जलभराव की समस्या कम होती नजर नहीं आ रही है।
हल्की बारिश होते ही कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर जा रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सिगरा और कैंट इलाके में कुछ मिनट की बारिश के बाद ही सड़कों पर पानी जमा हो गया। वहीं, शाम करीब 6 बजे हुई बारिश के बाद अंधरापुल, तेलियाबाग और नदेसर में भी जलभराव हो गया। पढ़ें पूरी खबर... 4.
काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हरियाली शृंगार, फूल, फल और सब्जियों से सजा मंदिर काशी के कोतवाल बाबा श्रीकालभैरव का भव्य हरियाली शृंगार किया गया। इस विशेष अवसर पर बाबा कालभैरव के मंदिर को फूलों, फलों और हरी सब्जियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
बाबा के नयनाभिराम स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। शाम होते-होते मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई और देर रात तक दर्शन के लिए कतार लगी रही। पढ़ें पूरी खबर... 5.
बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 4 साल बाद आया फैसला वाराणसी की विशेष पॉक्सो अदालत ने जैतपुरा थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के चार साल पुराने मामले में आरोपी मुन्ना उर्फ वसीम को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उसे 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
जुर्माना नहीं देने पर आरोपी को एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। पढ़ें पूरी खबर... 6. वाराणसी-एयरपोर्ट पर गोलीकांड में PMO ने मांगी रिपोर्ट प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गोली चलाने वाले कमलेश राय ने थाने पहुंचने के बाद अपने राजनीतिक रसूख से पुलिस प्रशासन को हिला डाला।
एयरपोर्ट पर दिनदहाड़े गोली से दो कर्मचारियों को घायल करने वाले को अगले चंद घंटों में थाने से रिहाई मिल गई। पढ़ें पूरी खबर... 7. वाराणसी-महामंडलेश्वर सतुआ बाबा के नाम पर ठगी, FIR वाराणसी के रहने वाले महामंडलेश्वर सतुआ बाबा ने चौक थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है की उनके परिचितों से कोई व्यक्ति फेक आईडी बनाकर उनका नंबर लेकर फोन कर रहा है और पैसे मांग रहा है उनके नाम पर। उन्होंने चौक थाने में लिखित तहरीर दी है जिसपर पुलिस ने देर रात संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर... 8.
मैरीकॉम के कोच को मिलेगा द्रोणाचार्य अवार्ड, वाराणसी के बॉक्सर छोटेलाल यादव ने 2005 एशियन गेम्स में जीता था गोल्ड वाराणसी के पहाड़ी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज और कोच छोटेलाल यादव को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी मिलते ही वाराणसी समेत खेल जगत में खुशी का माहौल है।
छोटेलाल ने 12 साल की उम्र में बॉक्सिंग शुरू की थी। उन्होंने 2005 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। वर्तमान में वह सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। पढ़ें पूरी खबर... 9.
काशी में अश्विनी चौबे बोले, राहुल गांधी को कहा- पप्पू जी, आप कब तक पप्पू बने रहेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे बुधवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “पप्पू जी, आप कब तक पप्पू बने रहेंगे?” पढ़ें पूरी खबर... 10. काशी में देव दीपावली पर 4 दिन चलेगा गंगा महोत्सव, 24 को दीपमालाओं से जगमगाएंगे 90 घाट वाराणसी में देव दीपावली और गंगा महोत्सव की तैयारियां करीब 100 दिन पहले ही शुरू कर दी गई हैं। मंडलायुक्त एस.
राजलिंगम ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन का ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए। इस बार गंगा महोत्सव का मुख्य आयोजन 20 से 23 नवंबर तक राजघाट पर होगा, जबकि नमो घाट पर भी चार दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
📡 स्रोत: NewsData.io