खेल

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:मनोज तिवारी पत्नी संग गलियों में घूमे, सेना ने मॉक ड्रिल किया; 16 दिन मांस-मछली की बिक्री नहीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:मनोज तिवारी पत्नी संग गलियों में घूमे, सेना ने मॉक ड्रिल किया; 16 दिन मांस-मछली की बिक्री नहीं

नमस्कार, वाराणसी की कल (रविवार) की बड़ी खबरें… नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री के दर्शन-पूजन के लिए अलईपुर स्थित प्राचीन मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी अपनी पत्नी के साथ वाराणसी पहुंचे। चाइनीज मांझे से 55 साल के साड़ी कारोबारी की गर्दन कट गई। सड़क पर तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई। एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नमो घाट पर रविवार सुबह 94वें ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ.

मनसुख मांडविया ने 5 किलोमीटर तक साइकिल चलाई। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- माता शैलपुत्री मंदिर में 1 किमी लंबी लाइन, दुर्गाकुंड में माता कुष्मांडा का स्वर्ण श्रृंगार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होते ही काशी के देवी मंदिरों में रविवार सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री के दर्शन-पूजन के लिए अलईपुर स्थित प्राचीन मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

मंगला आरती के बाद मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरी खबर पढ़ें... 2- काशी में 26 अक्टूबर तक मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी, 16 दिन बिक्री पर रोक त्योहारों के सीजन और भारतीय वायु सेना के भव्य कार्यक्रम को देखते हुए वाराणसी में आज से मांस और मछली की बिक्री पर कड़े प्रतिबंध लागू हो गए हैं।

नगर निगम वाराणसी ने श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो अलग-अलग चरणों में पूर्ण प्रतिबंध का आदेश जारी किया है। पहले चरण में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पूरे शहर की दुकानें बंद कराई जा रही हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3- चाइनीज मांझे से कारोबारी की गर्दन कने से मौत: बेटे की किडनी खराब, मन्नत मांगने मंदिर गए थे चाइनीज मांझे से 55 साल के साड़ी कारोबारी की गर्दन कट गई।

गर्दन कटते ही खून का फव्वारा निकल पड़ा। सड़क पर तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई। कारोबारी के बेटे की किडनी खराब है। नवरात्रि के पहले दिन बेटे के ठीक होने की मन्नत मांगने बाइक से मंदिर गए थे। रविवार सुबह 9 बजे लौटते वक्त कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर हादसा हुआ। अचानक मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया।

उनकी गर्दन कट गई। पूरी खबर पढ़ें… 4- एयर शो से पहले सेना की मॉक ड्रिल:विवेकानंद क्रूज के पास हवा में स्थिर रहा हेलीकॉप्टर वाराणसी में प्रस्तावित मेगा एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले आयोजन से पहले भारतीय वायु सेना और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटे हैं।

इसी क्रम में रविदास घाट पर सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से मॉक ड्रिल की गई। इसमें आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया। अभ्यास पूरा होने के बाद हेलीकॉप्टर वापस उड़ गया। पूरी खबर पढ़ें... 5- BHU की दीवारों पर लगे ‘बॉयकॉट इलेक्शंस’ के पोस्टर:SIR, CAA और NRC वापस लेने की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध का असर अब काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में भी दिखाई देने लगा है।

विश्वविद्यालय की दीवारों पर चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में ‘बॉयकॉट इलेक्शंस’, ‘रोलबैक SIR’ और ‘रोलबैक CAA-NRC’ जैसे नारे लिखे गए हैं। ये पोस्टर भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा (BSM) की ओर से लगाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें... 6- नमो घाट पर मनसुख मांडविया ने 5 किमी साइकिल चलाई:10-10 किलो का मुगदर उठाया वाराणसी के नमो घाट पर रविवार सुबह 94वें ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ.

मनसुख मांडविया ने कार्यक्रम में शामिल होकर 5 किलोमीटर तक साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग फिटनेस के साथ प्रदूषण कम करने, ईंधन बचाने और ट्रैफिक की समस्या का समाधान करने में भी मददगार है। पूरी खबर पढ़ें... 7- काशी में 3 नवंबर से संस्कृति संसद का मंच सजेगा: 3000 संत जुटेंगे, GenZ कॉन्क्लेव होगा काशी में 3 से 5 नवंबर तक संस्कृति संसद 2026 का आयोजन होगा।

इसका आयोजन भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और नई पीढ़ी के बीच संवाद को नई दिशा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के संतों, विद्वानों, वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, युवाओं और कलाकारों की भागीदारी होगी।

पूरी खबर पढ़ें... 8- पत्नी संग घूमे सांसद मनोज तिवारी: दुकान पर छानी जलेबी, गोदौलिया चौराहे पर चलाया रिक्शा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी अपनी पत्नी के साथ वाराणसी पहुंचे। शहर की गलियों और सड़कों पर घूमकर काशी की रौनक का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने गोदौलिया चौराहे पर भी भ्रमण किया।

मनोज तिवारी कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘पति पत्नी और पंगा’ की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आए हैं। काशी को अपना घर बताते हुए कहा कि यहीं से उन्होंने अपने गीतों की शुरुआत की थी। पूरी खबर पढ़ें... 09-टेलीमानस के 4 साल, 1.81 लाख कॉल आए:जेन जी कर रही सबसे ज्यादा कॉल, 60% महिलाएं कर रही हैं काउंसिलिंग वाराणसी में टेलीमानस ने अपने 4 साल पूरे किए।

फरवरी 2023 से अगस्त 2026 तक टेलीमानस के उपलब्ध स्थानीय रिकॉर्ड में 1 लाख 81 हजार 766 कॉल दर्ज हुए। अगस्त 2026 में 21 से 30 साल के आयु वर्ग से सबसे ज्यादा 1,181 कॉल आए थे। काउंसलरों के मुताबिक रिलेशनशिप इश्यू, पढ़ाई-करियर का तनाव, एंग्जायटी और पारिवारिक विवाद प्रमुख परेशानियां सबसे ज्यादा सामने आ रही है।

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर में शनिवार रात करीब नौ बजे नेशनल हाईवे-19 पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान बाइक चला रहे अनिल कुमार की मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे रंगनाथ का इलाज कराया जा रहा है।

पूरी खबर पढ़ें... 10- काशी प्रीमियर लीग के ट्रायल में 300 खिलाड़ी पहुंचे: IPL जैसा मंच मिलेगा, 6 लाख तक बोली लगेगी वाराणसी के पूर्वोत्तर रेलवे ग्राउंड पर रविवार को काशी प्रीमयर लीग (KPL) के लिए ट्रायल लिए गए। यह क्रिकेट प्रतियोगिता टेनिस बाल टी-20 के फार्मेट में होगी। सभी मैच वाराणसी में होंगे।

इसमें बिकने वाले खिलाड़ियों को 6 लाख तक की बोली लगाकर टीम फ्रेंचाइजी खरीदेंगी। अभी तक इस क्रिकेट लीग के आयोजक 22 जिलों में ट्रायल करवा चुके हैं। वाराणसी के ट्रायल में 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूरी खबर पढ़ें...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।