देश

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:नितिन नवीन बोले-घुसपैठियों के लिए लड़ रहा विपक्ष, 2 मिनट में गिरा दो मंजिला मकान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:नितिन नवीन बोले-घुसपैठियों के लिए लड़ रहा विपक्ष, 2 मिनट में गिरा दो मंजिला मकान

नमस्कार, वाराणसी की आज (बुधवार) की बड़ी खबरें…भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को वाराणसी में कहा- दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) असामाजिक तत्वों के मुद्दे पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल उठता है कि वे किसकी लड़ाई लड़ रहे हैं?

विपक्ष जिन घुसपैठियों को हक दिलाने की बात कर रहा है, भारत की जनता उन्हें कभी हक नहीं देने देगी। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1.यूपी में नितिन नवीन बोले-घुसपैठियों के लिए लड़ रहा विपक्ष भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को वाराणसी में कहा- दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) असामाजिक तत्वों के मुद्दे पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल उठता है कि वे किसकी लड़ाई लड़ रहे हैं?

विपक्ष जिन घुसपैठियों को हक दिलाने की बात कर रहा है, भारत की जनता उन्हें कभी हक नहीं देने देगी।पढ़ें पूरी खबर… 2.वाराणसी में 2 मिनट में गिरा दो मंजिला मकान, VIDEO वाराणसी में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। इसी क्रम में दालमंडी गली चौड़ीकरण और पुलिसलाइन-कचहरी चौराह चौड़ीकरण की जद में आये मकानों का अंतिम ध्वस्तीकरण पीडब्ल्यूडी ने दो दिन में पूरा करा लिया। दोनों ही जगह पोकलैंड और जेसीबी मशीनें लगाकर मकानों को ध्वस्त किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 3.

वाराणसी के विशेश्वर ने एशियन मास्टर्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य वाराणसी के तैराक विशेश्वर द्विवेदी ने सेकेंड एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीता है। बेंगलुरु में चल रही प्रतियोगिता की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। कड़े मुकाबले में आखिरी सेकंडों में शानदार वापसी करते हुए विशेश्वर ने यह पदक अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर… 4.

काशी के कबीर ने 52 लावारिसों का तीर्थ श्राद्ध, विदेशी भी शामिल वाराणसी में इस समय लोग अपने पितरों का श्राद्ध करने के ले उमड़ रहे हैं। इसी क्रम में काशी के पंचगंगा तीर्थ पर काशी के अमन कबीर ने लावारिसों का श्राद्ध कराया। काशी में लावारिसों के लिए हर समय मौजूद रहने वाले अमन कबीर ने एक साल में 52 लावारिसों की अंतिम क्रिया कराई थी। और आज उन सभी का तीर्थ श्राद्ध और पिंडदान किया। पढें पूरी खबर… 5.

शिंजो कॉरिडोर के लोकार्पण पर अकी आबे के छलके आंसू वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे की दोस्ती का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह रिश्ता पद से नहीं, विश्वास से बना था। पद बदलते रहे, लेकिन मित्रता नहीं बदली। पढ़ें पूरी खबर… 6.सप्तसागर दवा मंडी में सत्यापन के लिए पहुंची UPFSDA टीम वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में बुधवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (UP FSDA) विभाग द्वारा दवा लाइसेंसों का एक विशेष सत्यापन किया गया।

दवा की दुकानों पर टीम पहुंचने से कुछ देर के लिए दुकानदारों में असमंजस की स्थिति रही। पढ़ें पूरी खबर… 7.

आईआईटी-बीएचयू और जर्मनी की बर्गिशे यूनिवर्सिटी वुपर्टाल के बीच एमओयू आईआईटी-बीएचयू और जर्मनी की बर्गिशे यूनिवर्सिटी वुपर्टाल (BUW) के बीच शैक्षणिक और शोध सहयोग को विस्तार देने के लिए संस्थागत स्तर पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। दोनों संस्थानों के बीच 1 अक्टूबर 2026 को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। पढ़ें पूरी खबर… 8.

सारनाथ में पेयजल पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद वाराणसी के सारनाथ वार्ड 44 में जापानी बौद्ध मंदिर वाले मार्ग पर पिछले एक महीने से पेयजल पाइपलाइन में लीकेज है। इससे हजारों लीटर शुद्ध पानी सड़कों पर बहकर गटर में जा रहा है। यह लीकेज पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। पढ़ें पूरी खबर… 9.

वाराणसी की दालमंडी में हादसा, मलबा गिरने से एक घायल वाराणसी की दालमंडी में मलबा गिरने से एक युवक के घायल होने की सूचना है। घायल युवक जावेद (35) अश्वनी नामक व्यक्ति की दुकान पर काम करता है। जिस मकान में यह दुकान है। उसपर सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की थी। पढ़ें पूरी खबर… 10.

वाराणसी-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से बताया महिलाओं का योगदान वाराणसी के भीषमपुर स्थित पं.

दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय में बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। ‘इतिहास के पन्नों से कौन गायब’ विषय पर छात्राओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को अभिनय के जरिए सामने रखा। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।