वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पंडितों से उठक-बैठक कराने वाले SHO नपे, नेपाल में शांति के लिए काशी में विशेष अनुष्ठान
नमस्कार, वाराणसी की आज (रविवार) की बड़ी खबरें... पंडितों से उठक-बैठक कराने वाले SHO दिलीप मिश्रा और श्रेया हत्याकांड में फजीहत कराने वाले इंस्पेक्टर चौक दयाराम लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। उधर, नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच काशी में 11 ब्राह्मणों ने विशेष अनुष्ठान किया।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1- पंडितों से उठक-बैठक कराने वाले SHO नपे, श्रेया हत्याकांड में लापरवाही पर इंस्पेक्टर चौक लाइन हाजिर वाराणसी में शनिवार रात क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने लापरवाही पर अफसरों को जमकर फटकार लगाई। चौक इंस्पेक्टर दिलीप मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया।
थाने में पंडा-पुजारियों से उठक-बैठक कराने पर भी CP ने नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़ें... 2- काशी से नेपाल के लिए प्रार्थना, 11 ब्राह्मणों ने किया अनुष्ठान; भारतीय पर्यटकों की सकुशल वापसी की प्रार्थना नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच काशी में 11 ब्राह्मणों ने विशेष अनुष्ठान किया।
सुदामापुर के ISKA आश्रम में मृतकों की आत्मा की शांति, घायलों के जल्द स्वस्थ होने और नेपाल में फंसे भारतीय पर्यटकों की सकुशल वापसी की प्रार्थना की गई। पूरी खबर पढ़ें... 3- काशी में भादो की शुरुआत में झमाझम बारिश, 1 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून भादो की शुरुआत वाराणसी में झमाझम बारिश के साथ हुई।
शनिवार दोपहर करीब एक घंटे तक जिले के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश हुई। कई इलाकों में सड़कें और निचले हिस्से पानी में डूब गए। मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर से फिर मानसून एक्टिव होगा।
पूरी खबर पढ़ें... 4- BHU में दाखिला वापस लेने पर अब देना होगा 1 हजार, 31 अगस्त के बाद बदलेगा नियम BHU में PG पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया 31 अगस्त को खत्म हो जाएगी। इसके बाद फीस वापसी के लिए आवेदन करने पर ₹1,000 प्रोसेसिंग शुल्क कटेगा।
विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति ने अभ्यर्थियों को तय नियमों का पालन करने की जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ें... 5- ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के 6 आरोपी गिरफ्तार, अहिमनपुर हॉल्ट पर सीट विवाद के बाद पत्थर चलाए थे बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के मामले में वाराणसी जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है।
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने घटना में शामिल छह युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार आरोपी बालिग हैं, जबकि दो नाबालिग बताए गए हैं। आरोपियों ने 28 अगस्त को औराई-भदोही के अहिमनपुर हॉल्ट के पास ट्रेन पर पत्थरबाजी की थी।
पूरी खबर पढ़ें... 6- काशी में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू, 18 मंडल के 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता शुरू हुई। 18 मंडलों के करीब 300 तैराक हिस्सा ले रहे हैं। वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय तैराक अनुराग आर.
सिंह समेत कई नेशनल खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें... 7- अपराधी-गैंगस्टर गैरजनपद में करेगा वारदात तो यहां के थानेदार जिम्मेदार, CP बोले-हर हाल में उठाएं CUG वाराणसी में CP मोहित अग्रवाल ने शनिवार रात तीनों जोन के अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने थानेदारों को 12 प्वाइंट पर चेतावनी दी।
साफ कहा- अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और विवेचना में लापरवाही मिली तो थानाध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे।
पूरी खबर पढ़ें... 8- रिटायरमेंट से 4 महीने पहले दरोगा की मौत, कमिश्नरेट में जनसूचना प्रभारी थे; अफसरों ने दी श्रद्धांजलि-सलामी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात दरोगा अनिल कुमार चौबे (59) का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका दिसंबर में रिटायरमेंट था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस लाइन में अफसरों ने श्रद्धांजलि दी और मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।
पूरी खबर पढ़ें... 9- त्रिदेव मंदिर में राणी सती, सालासर हनुमान और खाटू श्याम की सजी अलौकिक झांकी, विदेश फूलों से शृंगार वाराणसी में लंका मार्ग दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के तत्वाधान में रविवारीय भजन संध्या का चौथा वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
उत्सव में संजय पुजारी द्वारा देसी और विदेशी रंग-बिरंगे फूलों से तीनों विग्रह राणी सती जी, सालासर हनुमानजी और खाटू श्याम जी की अलौकिक झांकी सजाई गई। पूरी खबर पढ़ें... 20 सितंबर को सोनार महासमागम: काशी की सभी स्वजातीय संस्थाएं लेंगी भाग; युवाओं को जोड़ने पर जोर वाराणसी में 20 सितंबर को सोनार महासमागम आयोजित किया जाएगा।
इसमें काशी में सक्रिय सोनार समाज की सभी स्वजातीय संस्थाएं शामिल होंगी। रविवार को छत्तातले नारियल बाजार स्थित लालू सेठ के मां दुर्गा भवन में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की जिला इकाई की बैठक में महासमागम की तैयारियों पर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़ें...
📡 स्रोत: NewsData.io