वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पीएम मोदी ने DM-मेयर से जाने बाढ़ के हालात, मणिकर्णिका घाट डूबा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →नमस्कार, वाराणसी की आज (गुरुवार) की बड़ी खबरें... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह काशी में बढ़ते पानी और बाढ़ के हालात का जायजा लिया। पीएम ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और मेयर अशोक तिवारी को फोन कर बनारस की वर्तमान स्थिति जानी। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1.
प्रधानमंत्री मोदी ने DM-मेयर से जाने बाढ़ के हालात, DM ने बताई तैयारियां काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह काशी में बढ़ते पानी और बाढ़ के हालात का जायजा लिया। पीएम ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और मेयर अशोक तिवारी को फोन कर बनारस की वर्तमान स्थिति जानी।
पीएम ने शहर में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाकों के बारे में जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर... 2. काशी में मणिकर्णिका घाट डूबा, छत पर अंतिम संस्कार वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार चला गया है, जिस कारण 84 घाट जलमग्न हैं।
अब वरुण क्षेत्र में रहने वाले लगभग 10 हजार परिवारों के माथे पर चिंता की लकीरें देखने को मिल रही हैं, क्योंकि उन्हें अपना घर छोड़कर कहीं सुरक्षित स्थान पर जाना होगा। पढ़ें पूरी खबर... 3.
BHU अस्पताल के जलजमाव की समस्या पर नहीं बनी कमेटी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में जलजमाव की समस्या एक बार फिर विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। 25 अगस्त को हुई भारी बारिश के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में घुटने भर तक पानी जमा हो गया था।
मरीजों और तीमारदारों को इसी पानी से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर... 4. वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट में रेड-बीप बजने पर लखनऊ में लैंडिंग वाराणसी से नई दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में 20 हजार फिट की ऊंचाई पर अचानक आई तकनीकि खराबी से हड़कंप मच गया।
फ्लाइट के कंट्रोल पैनल में रेड लाइट जलने के साथ अलर्ट बीप बजने लगी। पढ़ें पूरी खबर... 5. वाराणसी में आयुर्वेदिक कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन वाराणसी के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय, चौकाघाट में इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
ओपीडी और वार्ड की ड्यूटी से अलग होकर इंटर्न डॉक्टरों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी की और सरकार से अपने मासिक स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग उठाई। पढ़ें पूरी खबर... 6.
वाराणसी एयरपोर्ट कार्गो टर्मिनल की क्षमता दोगुनी हुई, अब फल-सब्जियां भेजना आसान वाराणसी समेत पूर्वांचल के किसानों और सब्जियों व फलों का कारोबार करने वाले लोगों को अब वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
एयरपोर्ट पर स्थित एयर कार्गो टर्मिनल में बढ़ाई गई सुविधाओं का गुरुवार को दोपहर में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह और मंडलायुक्त एस. राजलिंगम द्वारा उद्घाटन किया गया। पढ़ें पूरी खबर... 7. कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को, जानें पूजा विधि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार 4 सितंबर (शुक्रवार) को मनाई जाएगी।
गृहस्थ और वैष्णव संप्रदाय दोनों के लिए जन्माष्टमी का व्रत और जन्मोत्सव इसी दिन पड़ रहा है। इससे 4 और 5 सितंबर को लेकर बनी तारीख की असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गई है। पढ़ें पूरी खबर... 8.
वाराणसी कोर्ट से गैंगस्टर-जानलेवा हमला केस में तीन बरी वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय की विशेष कोर्ट (गैंगस्टर एक्ट) ने गुरुवार को 24 साल पुराने केस में फैसला सुनाया। कोर्ट ने लंबी सुनवाई, जिरह और गवाही के बाद जानलेवा हमला और गैंगस्टर एक्ट के मामले में तीन आरोपितों को राहत दे दी। पढ़ें पूरी खबर... 9.
साइबर फ्रॉड में आरोपी हेमंत सिंह को मिली बड़ी राहत वाराणसी कोर्ट ने साइबर फ्रॉड (धोखाधड़ी) से जुड़े एक मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी है।
जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने गोपालपुर, जौनपुर निवासी आरोपित हेमंत कुमार सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की दशा में 50-50 हजार रुपए की दो जमानते एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह ने पक्ष रखा। पढ़ें पूरी खबर... 10.
काशी में बारिश से का कच्चा मकान गिरा, परिवार बाल-बाल बचा वाराणसी के कुआर में लगातार हो रही बारिश के कारण धर्मेंद्र जायसवाल का कच्चा मकान गिर गया। इस मकान में उनका पूरा परिवार रहता है। गनीमत रही कि परिवार के लोग पहले से सतर्क थे, जिस वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। पढ़ें पूरी खबर...
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
वाराणसी में बढ़ते पानी के कारण काशी में बाढ़ की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहन निरीक्षण किया। यह विषय बाढ़ प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि राष्ट्रीय नेतृत्व स्थानीय आपदाओं पर कितनी सतर्कता से नज़र रखता है और त्वरित निर्णय लेने के लिए जिलाधिकारी व मेयर से संवाद करता है। इसके परिणामस्वरूप बाढ़ नियंत्रण के लिए संसाधन जुटाए जा सकते हैं और राहत कार्य तेज हो सकते हैं। आम जनता को समय पर सूचित कर सुरक्षित रहने का मार्गदर्शन मिलेग