वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:पुलिस चौकी डूबी, 16 परिवारों ने घर छोड़ा; सांसद मनोज तिवारी के भाई का मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार
नमस्कार, वाराणसी की कल (रविवार) की बड़ी खबरें...गंगा-वरूणा का जलस्तर बढ़ने से दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस चौकी डूब गई है। 16 परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर चुके हैं। उधर, सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने मणिकर्णिका घाट पर बड़े भाई साधु शरण तिवारी का अंतिम संस्कार किया।
बोले- साधु भैया ईश्वर के समान थे। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1- गंगा-वरुणा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस चौकी डूबी;16 परिवारों ने घर छोड़ा वाराणसी में गंगा का जलस्तर धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है। रविवार सुबह बादल छाए रहे और तापमान 29°C दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बूंदाबांदी की संभावना जताई है। गंगा-वरुणा के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ें...
2- 1.16 अरब के साइबर फ्रॉड में 4 गिरफ्तार, 41 बैंक अकाउंट पर दर्ज हुई 143 NCRP शिकायतें वाराणसी में साइबर क्राइम और चेतगंज पुलिस ने 1 अरब 4 करोड़ रुपए के साइबर अपराध में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी फर्म बनाकर बैंक खाते और उनकी डिटेल साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे।
उनके 41 खातों पर 143 NCRP शिकायतें दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ें... 3- बाबा विश्वनाथ के धाम के बाहर 2km लंबी लाइन, देश-विदेश से 20 दिन में पहुंचे 55.69 लाख श्रद्धालु सावन के अंतिम सोमवार से पहले रविवार को काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के मुख्य द्वार से गोदौलिया तक लंबी कतार लगी रही।
देश-विदेश से 20 दिन में 55.69 लाख श्रद्धालु यहां आ चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें... 4- BHU में रात दो बजे बिरला ए हॉस्टल में जांच, छात्र बोले-प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने नींद खराब की BHU बिरला छात्रावास में शनिवार रात 2 बजे विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने जांच की।
छात्रों का आरोप है कि टीम ने देर रात कमरों में सो रहे छात्रों को जगाकर पूछताछ की। छात्रों ने इसे निजता में हस्तक्षेप बताते हुए कार्रवाई पर नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़ें...
5- सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी के बड़े भाई का काशी में अंतिम संस्कार, बोले- ईश्वर के समान थे भैया भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित एम्स में दोपहर 1:15 बजे अंतिम सांस ली। परिवार में उन्हें प्यार से ‘साधु भैया’ कहकर बुलाया जाता था।
रविवार शाम करीब 5 बजे वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ें...
6- जापानी गवर्नर ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन समेत कई क्षेत्रों में बढ़ाएंगे सहयोग जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी रविवार को 15 सदस्यीय दल के साथ काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया।
श्रद्धालुओं के ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच जापानी दल ने भी महादेव का उद्घोष किया। पूरी खबर पढ़िए... 7- श्रेया हत्याकांड का आरोपी लोकेशन बदल रहा, 150 CCTV खंगाले, 6 जिले व 2 राज्यों में तलाश वाराणसी में M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या का आरोपी विवेक चौबे चौथे दिन भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पुलिस ने 150 CCTV फुटेज खंगाले हैं और छह जिलों व दो राज्यों में तलाश कर रही है। SOG समेत चार टीमें आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हैं। पूरी खबर पढ़ें...
8- ‘महानदी पर बनेगा रिवर फ्रंट’, ओडिशा की डिप्टी सीएम बोलीं- हमारा सौभाग्य कि सावन में काशी में हैं वाराणसी में ओडिशा पर्व के दूसरे दिन डिप्टी CM प्रवती परिदा ने नमो घाट देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार महानदी के रिवर बैंक को विकसित कर रही है।
काशी से प्रेरणा लेकर महानदी के तट पर इससे भी खूबसूरत घाट बनाने की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ें... 9- दालमंडी में अब बिजली विभाग वसूलेगा बकाया, 283 बकायेदारों से 6.17 करोड़ की वसूली होगी वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में ध्वस्तीकरण अंतिम चरण में है।
अब बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 254 लोगों को 5.79 करोड़ और बिजली चोरी के मामले में 29 लोगों को 38.09 लाख रुपए की नोटिस जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें...
10- रितिका के स्पिन शॉट से हारा मेरठ-प्रयागराज, वाराणसी ने विद्यालयी हैंडबॉल में 2 मुकाबले जीते वाराणसी मंडल ने 70वीं विद्यालयी स्टेट हैंडबाल प्रतियोगिता में मेरठ और प्रयागराज को 8-0 से हराया। लालपुर स्टेडियम में हुए मुकाबले में रितिका प्रजापति के स्पिन शॉट ने विपक्षी टीम को परेशान किया।
अंडर-19 में रितिका और तनु ने 8-8 गोल किए। पूरी खबर पढ़ें...
📡 स्रोत: NewsData.io